भारत से सस्ते और खूबसूरत देशों में इस बार बिताएं अपनी छुट्टियां

0
582
छुट्टियां

 

विदेश में छुट्टियां बिताना हर कोई चाहता है पर बहुत कम लोगों को उन देशों के बारे में जानकारी हैं, जो हमारे देश से भी ज्यादा सस्ते हैं, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहें हैं जो भारत से भी ज्यादा खूबसूरत और सस्ते हैं। असल में इन देशों की मुद्रा भारत से कम है, इसलिए यहां घूमना आपको बेहद सस्ता पड़ेगा और आप किसी से भी कह पाओगे कि आपने इस बार विदेश में छुट्टियां बिताई हैं।

1 – वियतनाम –

छुट्टियांImage Source: 

इस देश में घुमना भारत से भी सस्ता है। वियतनाम जाने के लिए भारत के लोगों को ऑनलाइन वीजा मिल जाता है। आपको हम बता दें कि यहां की मुद्रा को “डांग” कहा जाता है और भारत का एक रूपया 353.18 डांग के बराबर होता है। यहां पर आप इम्पीरियल सिटी, Linh Phuoc Pagoda जैसी चीजें देख सकते हैं।

2 – इंडोनेशिया –

छुट्टियांImage Source: 

इंडोनेशिया वैसे तो मुस्लिम देश है, पर यहां आपको भारत की झलक स्पष्ट दिखाई पड़ेगी। यहां पर हिंदू धर्म में बहुत विशाल और प्राचीन मंदिर हैं। यहां पर आपको प्राकृतिक स्थान काफी मिलेंगे, जहां आप घूम सकते हैं। इंडोनेशिया की राजधानी बाली भी घूमने के लिए अच्छा शहर है। आपको हम बता दें कि यहां की मुद्रा “रुपियाह” है और भारत का एक रूपया यहां 207.13 रुपियाह के बराबर होता है।

3 – कंबोडिया –

छुट्टियांImage Source: 

कंबोडिया घूमने के लिए बहुत सुंदर देश है। यहां का अंकोरवाट मंदिर आपको जरूर देखना चाहिए। यहां के प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे। आपको हम बता दें कि कंबोडिया की मुद्रा “रीएल” है और भारत का एक रुपया 63.36 रीएल के बराबर होता है।

4 – तंज़ानिया –

छुट्टियांImage Source: 

यह देश पूर्वी अफ्रीका में पड़ता है। यह घूमने के लिए एक अच्छा देश है। यहां पर आप पेम्बा द्वीप, Ruaha National Park,Mount Kilimanjaro आदि स्थानों पर घूम सकते हैं। आपको हम बता दें कि यहां की मुद्रा “शिलिंग” है और भारत का एक रूपया 34.84 शिलिंग के बराबर होता है।

इस प्रकार से आपने देखा कि इन देशों की मुद्रा का मूल्य भारत से कहीं ज्यादा कम है, इसलिए यदि आप इन देशों में घूमने के लिए जाते हैं तो आपको न सिर्फ खूबसूरत नजारें और अलग-अलग स्थान देखने को मिलेंगे, बल्कि आपके पैसे भी बहुत कम ही खर्च होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here