इस लड़की से प्यार से लिपटता था पालतू अजगर, सच्चाई जानकार लोगों के होश उड़े

-

 

सांपों के बारे में आपने कई किस्से सुने होंगे, पर आज हम जो बात आपको बता रहें हैं उसको जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, आज हम आपके सामने अजगर का एक ऐसा किस्सा रख रहें हैं, जिसके बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे। आज के समय में बहुत से लोग कई प्रकार के जंतुओं को अपने घर में बहुत प्रेम के साथ पालते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने घर में सांप या अजगर को पालने का शौक रखते हैं। आज हम आपको जिस किस्से से रूबरू करा करा रहें हैं उस किस्से की लड़की को भी अजगर पालने का शौक था, इसलिए उसने अपने घर में एक अजगर को पाल रखा था। आपको हम यहां यह बता दें कि यह घटना कुछ समय पहले की है, जिसको सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था।

अजगरImage Source:

सांप पालने वाली यह महिला रोज अपने सांप के साथ ही सोया करती थी। एक दिन इस अजगर ने अचानक ही खाना-पीना छोड़ दिया। महिला को लगा कि शायद सांप को कोई बीमारी हो गई है। इसके बाद महिला इस अजगर को वेटनरी डॉक्टर के पास में ले गई और डॉक्टर जिस बात का खुलासा महिला के सामने किया, उसको जानकर महिला हैरान रह गई। डॉक्टर ने जांच करने के बाद महिला से पूछा कि क्या यह सांप आपके साथ पूरी रात सोता है। महिला ने हां में उत्तर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने पूछा कि क्या यह सांप अपना पूरा शरीर स्ट्रेच करता है और आपसे लिपटता है। इस सवाल का उत्तर भी महिला ने हां में दिया। इसके बाद खुलासा करते हुए डॉक्टर ने बताया कि इस अजगर ने इसलिए अपना खाना पीना छोड़ दिया है क्योंकि इसने अपने दूसरे खाने की तैयारी कर ली है। साफ-साफ बताते हुए डॉक्टर ने कहा कि असल में यह सांप आपसे इसलिए नहीं लिपटता है क्योंकि यह आपसे प्यार करता है बल्कि इसलिए लिपटता है क्योंकि यह बार-बार इस बात को चैक करता है कि यह आपको निगलने लायक हो चुका है या नहीं। इस बात को सुनकर महिला हैरान रह गई। इस घटना को फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी शेयर किया गया था।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments