लकड़ी से बर्तन देखने में काफी अच्छे लगते हैं। इनका उपयोग खाना बनाने में नहीं किया जाता। इन्हें अधिकतर खाना परोसने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जितने अच्छे यह बर्तन देखने में होते हैं उतना ही मुश्किल इनका रख-रखाव होता है। सही तरह से इन बर्तनों की देखरेख ना की जाए तो यह जल्दी खराब होने लगते हैं। साथ ही इन बर्तनों में से बदबू भी आने लगती है।
काई बार धोने के बाद भी लकड़ी के बर्तनों में से गंध नहीं जाती। इसलिए हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपके बर्तन गन्धमुक्त और स्वच्छ रहेंगे।
लकड़ी के बर्तन साफ़ करने के लिए घरेलू उपाय –
नींबू
 Image Source: http://i.ndtvimg.com/
Image Source: http://i.ndtvimg.com/
नींबू से लकड़ी के बर्तनों को साफ़ करना काफी अच्छा रहता है। नींबू से लकड़ी के बर्तन साफ़ किए जाएं तो बर्तनों से हर तरह की गंध दूर हो जाती है। नींबू से बर्तन साफ करने के लिए एक बर्तन में थोड़ा गर्म पानी कीजिए, फिर उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। फिर लकड़ी के बर्तनों को इस पानी में 15 मिनट तक डुबा कर रखें। जब पानी ठंडा होने लगे तो उसमें दोबारा से गर्म पानी मिला दें। इसके बाद बर्तनों को 15 मिनट के लिए फिर से पानी में ऐसे ही छोड़ दें। अब बर्तनों को पानी से बाहर निकालकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
सिरका
 Image Source: http://i709.photobucket.com/
Image Source: http://i709.photobucket.com/
आधा कटोरी सिरका एक बर्तन में मिलाकर रख दें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाइए। अब रूई का एक बड़ा टुकड़ा लें और इसे सिरके और शहद के घोल में मिलाकर अच्छे से निचोड़ लें। अब इस रूई के टुकड़े से अच्छे से बर्तनों को रगड़ें और फिर पोंछ दें। दो या तीन बार ऐसा करेंगे तो बर्तनों से गंध पूरी तरह गायब हो जाएगी।
नमक
 Image Source: http://www.motherearthliving.com/
Image Source: http://www.motherearthliving.com/
सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमे गर्म पानी डाल दें। अब इसमें चार या पांच चम्मच नमक मिलाएं। कुछ देर के लिए इस पानी में लकड़ी के बर्तन डुबोकर रखें। जब बर्तनों को नमक के पानी में पांच या दस मिनट हो जाएं तो इन्हें बाहर निकल लें और सूखे कपडे से पोंछ दें।
बेकिंग सोडा
 Image Source: http://youthwill.com/
Image Source: http://youthwill.com/
नींबू के रस और बेकिंग सोडा को एकसाथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब लकड़ी के बर्तनों पर इस पेस्ट को लगाएं और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। अब सारे बर्तनों को गर्म पानी से धो लें।
