इस तरह से जॉब और घर में सामंजस्य बैठाएं वर्किंग वूमन

0
458

आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ चुकी हैं। वहीं, वर्किंग वूमन को अपनी जॉब और घर में सामंजस्य बैठाने में थोड़ी दिक्कत भी महसूस होती है। प्रोफेशनल लाइफ में अहम रोल अदा करने के कारण महिलाएं कई बार पारिवारिक जिंदगी में अपने पति और बच्चों को समय नहीं दे पाती हैं। आज के समय में जब पति-पत्नी दोनों को काम करने की आवश्यकता महसूस होती है तो इस समस्या से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं, लेकिन थोड़ी सी समझदारी से इस तरह की समस्या से बचा जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर वर्किंग वूमन अपनी लाइफ को बैलेंस कर सकती हैं।

महिलाओं के कामकाजी होने से से जीवनशैली में कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हो गई हैं। महिलाओं के काम पर जाने से घर के अन्य लोगों को भी उनकी समस्याओं के बारे में समझना बेहद जरूरी होगा, पर इसके बावजूद भी महिलाओं को थोड़ा टाइम मैनेज करना ही होगा। तभी वह अपने परिवार के सभी लोगों को पूरा समय दे पाएंगी।

अच्छी बहू बनना जरूरी-
एक महिला को सबसे पहले अपने सास, ससुर की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होता है। उनके दिल में हमेशा जगह बनाने के लिए अगर आप सुबह चाय देते समय उनके पांव छू लेंगी तो इससे आपको तो आशीर्वाद मिलेगा ही, साथ ही वो भी बेहद खुश हो जाएंगे। इसके अलावा ऑफिस की छुट्टी वाले दिन घर के बड़ों की पसंद का ही खाना बनाएं। इसके अलावा ऑफिस से आने के बाद बड़ों के कमरे में जाकर उनका हाल-चाल भी अवश्य पूछ लें।

working women1Image Source:

पति के साथ समय बिताएं-
ऑफिस से आने के बाद तुरंत थोड़ा रेस्ट कर लें ताकि जब पति बाद में आएं तो आप उन्हें शांत और सुकून भरा माहौल प्रदान कर सकें। शांत माहौल तेजी से व्यक्ति को तरोताजा बनाने में मदद करता है।

working women3Image Source:

बच्चों को भी दें समय-
ऑफिस से आने के बाद बच्चों के साथ बैठें और उनसे पूरे दिन के बारे में पूछें कि स्कूल में क्या-क्या हुआ। उनसे उनके दोस्तों के बारे में बात करें और उनका होम वर्क कराने में मदद करें।

working women4Image Source:

परिवार के लिए संवेदनशील बनें-
कई बार कामकाजी महिलाएं अपने परिवार से बेहद प्यार करते हुए भी अपने परिवार वालों को खुश नहीं रख पाती हैं। कारण सिर्फ उनका मिजाज होता है। अपने परिवारवालों को यह भी जताना बेहद जरूरी होगा कि वो आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। इसलिए कई बार उनकी स्थिति को समझकर थोड़ी सी संवेदनशीलता जरूर बरतें।

working womenImage Source:

इसके अलावा भी आपके लिए कुछ टिप्स जरूरी हैं-
1 अपनी लाइफ का प्लान तैयार करें।
2 लोगों की जरूरतों को जानें।
3 बच्चों को टाइम दें।
4 परिवालों के साथ तालमेल बैठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here