दुल्हन ने लौटाई घर आई बारात, कारण जान कर चौंक जाएंगे आप

-

बारातें आपने काफी देखी और कई ऐसी खबरें भी पढ़ी ही होंगी जिनमें दुल्हन द्वारा बरात को लौटा दिया गया था, हाल ही में ऐसी ही एक घटना घटी है पर इस बार बारात लौटाने का कारण कुछ ऐसा है जिसको जानकर आप चकित रह जाएंगे। जी हां, हाल ही में घर पर आई एक बारात को दुल्हन ने लौटा दिया, पर आखिर उसने ऐसा क्यों किया वह बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश की घटना वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रही है और सबसे अहम है इसके पीछे का वह कारण, जिसकी वजह से दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया और बारात को बगैर दुल्हन लिए ही वापस लौटना पड़ा, तो आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

दुल्हनImage Source:

यह घटना है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मुरारपट्टी गांव की। इस गांव में बरात आई जिसका स्वागत बहुत धूमधाम से किया गया था। शादी के समय जब रस्में शुरू होने ही वाली थी उस समय दुल्हन ने दूल्हे को गुटखा चबाते हुए देखा और दुल्हन को यह इतना गलत लगा कि उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पढ़ी लिखी है और अपने ही क्षेत्र के कॉलेज से BA कर रही है। दुल्हन के इस फैसले से सभी लोग चकित रह गए, पर दोनों ही पक्षों ने दुल्हन को मनाने की लाख कोशिश की, पर दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला। इसके बाद में बारात को बगैर दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। गांव के प्रधान दयाशंकर पाठक ने इस बारे में कहा कि लड़की को काफी मनाने की कोशिश की गई, पर लड़की नहीं मानी इसलिए बारात को वापस जाना पड़ा। दूल्हे की ओर के कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत भी कर दी थी, जिसके बाद में पुलिस ने लड़की से बात की और बताया की लड़की किसी भी ऐसे व्यक्ति से शादी करना नहीं चाहती है, जो कि गुटखा खाने की लत का शिकार हो, लिहाजा लड़की बालिग भी है इसलिए उसको फैसला लेने का पूरा हक है। इस प्रकार से मात्र गुटखा खाने को लेकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद में बरात वापस लौट गई।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments