आखिर सपने में आकर क्या कहना चाहते हैं मृत लोग, जानिए इस रहस्य को यहां

-

 

कई सपने ऐसे होते हैं जिनमें मृत लोग हमें दिखाई पड़ते हैं, पर उनका मतलब हम समझ नहीं पाते। इस प्रकार के सपनों के बारे में हम सदा अनजान रहते हैं। हम समझ ही नहीं पाते कि जो मृत व्यक्ति हमारे सपने में आया है वह आखिर क्यों आया था और वह क्या कुछ कहना चाह रहा था। इस बात को तो हम सभी लोग अच्छे से जानते ही हैं कि सपने काफी अहम होते हैं और उनका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता ही है। कई बार ऐसे सपने हमें आते हैं जो हमें खुशी देते हैं। ऐसे सपनों में हम किसी खुशनुमा माहौल को देखते हैं, पर कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो काफी डरावने और भयानक होते हैं। ऐसे सपनों को देखने के दौरान कई बार हमारी चीख तक निकल जाती है। इस प्रकार के सपने नकारात्मक सपने कहलाते हैं। कई सपनों में हमें मृत लोग कुछ करते या कहते दिखाई पड़ते हैं। ये मृत लोग हमारे परिजन भी हो सकते हैं और नहीं भी, पर इन मृत लोगों के सपने में आने के कारण का रहस्य अभी तक अनसुलझा है। इस क्षेत्र में कई परामनोवैज्ञानिक लोगों ने खोज की है और अपने-अपने तथ्य समाज के सामने रखें हैं। आज हम आपको उन सभी तथ्यों से रूबरू करा रहें हैं ताकि आप जान सकें कि आखिर मृत लोगों को हमारे सपने में आने की क्या जरूरत है और वे क्या संदेश देना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं इस विषय को विस्तार से।

सपनेImage Source:

शास्त्र कहते हैं कि जो भी मानव शरीर में आया है वह इस दुनिया से जरूर जाएगा यानि उसकी मृत्यु अवश्य होगी, पर आत्मा हमेशा अस्तित्व में रहती है। गीता में भी आत्मा की अमरता का संदेश दिया गया है, पर सवाल यह है कि जब लोग मृत्यु को पा लेते हैं तब उसके बाद वे हमारे सपने में आखिर क्यों आते हैं और वे क्या संदेश देना चाहते हैं। शास्त्र इस बारे में अपना मत रखते हुए कहते हैं कि जब हमारे किसी परिजन की मौत हो जाती है, तब हम उसको लंबे समय तक याद करते हैं और दुखी होते हैं। इस प्रकार की क्रिया मृतक को हमारा संदेश देती है और वह सपने के माध्यम में दिखाई पड़ जाता है, पर यदि कोई मृतक व्यक्ति बार-बार सपने में दिखाई पड़ता है तब यह स्थिति काफी सोचनीय हो जाती है। इस स्थिति से निकलने का एक ही उपाय है कि आप यह जान लें कि आखिर वे सपने में बार-बार क्यों आ रहें हैं। शास्त्रों में इस प्रकार की स्थिति के उभरने के लिए कई प्रकार के कर्मकांड भी बताए गए हैं। आप चाहें तो इस प्रकार के कर्मकांड आप पंडित से करा कर इस स्थिति से उभर सकते हैं। सपने में किसी भी मृतक का आना, कुछ कहना, कुछ देना या कुछ लेना इन सभी के अलग अलग अर्थ होते हैं, इसलिए आप किसी विद्वान से अपने ऐसे सपने के बारे में सलाह ले सकते हैं और मृतक के संदेश को समझ सकते हैं।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments