यहां परंपरा के नाम पर बच्चों को डुबोया जाता हैं गोबर में, जानें इस अनोखी परंपरा के बारे में

0
403
cover pic

क्या आप सोच सकते हैं कि गोबर किसी को स्वस्थ कर सकता हैं। हमारे देश में एक ऐसा स्थान हैं जहां लोग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उन्हें गोबर में डुबोने की परंपरा निभाते हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे स्थान पर एक ऐसी परंपरा के बारे में बता रहें हैं जिसको जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आपको शायद सुनकर हैरानी हो पर इसमें छोटे बच्चों को गोबर में डुबोया जाता हैं। ऐसा करने के पीछे गांव वालों की मान्यता हैं कि ऐसा करने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं।

आपको बता दें कि यह अनोखी परंपरा मध्य प्रदेश के बैतूल में निभाई जाती हैं। बैतूल गांव में इस परम्परा के तहत छोटे बच्चों को जबरन पकड़कर गोबर में डुबो दिया जाता हैं। बच्चे को जिस गोबर में डाला जाता हैं उसमें फूल भी डाले जाते हैं। मान्यता हैं कि इस कार्य से बच्चे पवित्र हो जाते हैं और बीमार नहीं पड़ते हैं। इस परंपरा को लोग श्रद्धा से मनाते हैं और यह सदियों से चली आ रही हैं।

CATERS_DUNG_DUNK-_RITUAL_01-768x431image source

यह परंपरा दीपावली पर्व के एक दिन बाद यानि गोवर्धन पर्व के दिन निभाई जाती हैं। इस परंपरा के लिए लोग दीपावली से पहले ही गोबर इकठ्ठा करने लगते हैं। इस कार्य के दौरान सभी लोग गोबर के ढेर के चारों और इकठ्ठा हो जाते हैं तथा अपने अपने बच्चों को उसमें डालने लगते हैं।

इस प्रकार से यह अनोखी परंपरा मनाई जाती हैं। इसके पीछे आखिर क्या वैज्ञानिक कारण हैं इस बात का अभी तक पता नहीं लग सका हैं, पर कुछ लोगों का मानना हैं कि गोबर में औषधीय गुण होने के कारण यह परंपरा मनाई जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here