लो आ गए ट्रांसफोर्मर, जापान ने इंसानी कल्पना को बनाया हकीकत

0
505
ट्रांसफोर्मर

अक्सर हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई जाने वाले एनीमेशन को देख हर किसी के मन में ख्याल आता है कि काश असल जिंदगी में भी ऐसा कुछ हो सकता। ऐसे ही ख्याल आपको ट्रांसफोर्मर मूवी को देखकर भी आते होंगे। कैसे बड़े बड़े रोबॉट पलक झपकते स्पोर्टस गाड़ियों में बदल जाते है। मगर अक्सर ये सब लोगों की कल्पना मात्र ही रह जाता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जो कल्पनाओं को हकीकत में बदलने की काबलियत रखता है। हम बात कर रहें है जापान की। हाल ही में जापान के कुछ वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अनोखा रोबॉट तैयार किया है ट्रांसफोर्मर की ही तरह मात्र 60 सैकेंड में एक रोबॉट से कार में बदल जाता है। इस रोबॉट को टोक्यो में एक इवेंट के दौरान प्रदर्शित किया गया है।

जानिए इस रोबॉट की खासियत –

जानिए इस रोबॉट की खासियतImage source:

इस रोबॉट की खासियतों को दिखाने के लिए हमने लेख के अंत में एक वीडियो लिंक दिया है। इस रोबॉट की खासियत के बारे में बताते हुए रोबॉट को बनाने वाली कंपनी ने इसकी विशेषताएं बताते हुए कहा इस रोबॉट की लंबाई करीब 12 फीट है और इसका नाम जे हाइट हॉफ है। इसकी खासियत यह है कि यह 60 सेकेंड के अंदर खुद को दो सीटों वाले एक वाहन में बदल लेता है, जोकि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी के सीईओ और जाने माने इंजीनियर केनजी इशिडा ने इसे बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। केनजी ने कहा कि वह एनीमेशन के दीवाने है और ट्रांसफोर्मर उनका पसंदीदा किरदार है।

तीन साल की मेहनत है ये रोबॉट –

तीन साल की मेहनत है ये रोबॉटImage source:

इसके बारे में आपको बता दें कि 2 सीटर कार में बदलने वाला यह रोबॉट अपने असली रुप में करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार से भाग सकता है। इस रोबॉट को बनाने कार्य साल 2014 में शुरु हुआ था। उस समय इसे प्रोटोटाइप वार्षिक कांटेंट एक्सपों में शामिल किया गया, इसके बाद 2015 में इसका दूसरा वर्जन पेश किया गया और अब तीन साल के लंबे समय के बाद इसका आधुनिक वर्जन पेश किया गया है। जोकि पहले वालों से काफी विकसित है। वीडियो में आपको में देख पाएंगे कि कैसे यह एक कार में बदल जाता है और कैसे इसके सारे पार्टस अपनी अपनी जगह पर एडजेस्ट हो जाते है।

Video Source: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here