रोचक परंपराएं – कहीं लड़की की शादी होती हैं पेड़ से, तो कहीं दुल्हन को दूल्हा करता है किडनैप

-

देश-विदेश में शादियों को लेकर कई प्रकार की रोचक परंपराएं हैं जिनको आपने कभी न तो पढ़ा होगा और न ही जाना होगा, इसलिए आज हम आपको बता रहें हैं शादी से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक परंपराओं बारे में। सबसे पहले हम आपको बता दें कि शादी में अलग-अलग देशों में भिन्न-भिन्न परंपराएं निभाई जाती हैं। बहुत से देशों में शादी की तारीख निकलवाने के लिए चूजे का कत्ल किया जाता है, तो कहीं पर शादी की पहली रात को दूल्हे की पिटाई गन्ने से की जाती है और कई बार तो लड़की की शादी किसी पेड़ से भी करवा दी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही परंपराओं से रूबरू करा रहें हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

1 – चीन(China)

chinaImage Source: 

यहां लड़कियों को शादी के समय रोने की ट्रेनिंग दी जाती है। चीन के तुजिया समुदाय में यह कार्य शादी से एक माह पहले लड़की के साथ शुरू कर दिया जाता है, जिसमें लड़की को रोज एक घंटे रोना होता है। 10 दिन बाद लड़की की मां तथा उसके 10 दिन बाद में लड़की की दादी भी इस ट्रेनिंग में हिस्सा लेती हैं।

2 – भारत (India)

indiaImage Source:

जिन लड़कियों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है उनकी शादी सबसे पहले किसी पेड़ से करवाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह करने से लड़की की कुंडली का मांगलिक दोष पेड़ पर चला जाता है और इसके बाद ही लड़की की शादी किसी अन्य मनुष्य से की जाती है।

3 – कोरिया (Korea)

koreaImage Source: 

यहां शादी के बाद पहली रात को दूल्हे के पैरों की पिटाई गन्ने से की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो दूल्हा इसको खुशी से बर्दाश्त कर लेता है वह दुल्हन को सदैव खुश रखता है।

4 – रोम (Rome)

romeImage Source:

यहां के एक समुदाय में ऐसी प्रथा है जिसमें लड़के को अपनी होने वाली दुल्हन को किडनैप करना होता है और 2 से 3 दिन छिपाकर रखना होता है। यदि लड़का ऐसा कर पाता है तो उसकी शादी पक्की कर दी जाती है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments