आयुर्वेदिक तरीकों से ठीक करें फटी एड़ियां

0
497

आजकल फटी एड़ियां आम बात हो गई हैं। ये परेशानी हर दूसरे इंसान को होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपचार करते हैं। आप आयुर्वेदिक तरीके से भी फटी एड़ियों का इलाज कर सकते हैं। एड़ियां फटने का मुख्य कारण रूखी त्वचा होती है।

दरअसल बदलते मौसम में त्वचा अपनी नमी खो देती है। इसके अलावा कभी-कभी चप्पल ना पहनने से भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों की एड़ियों से खून निकलने लगता है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि 100 में से 80 लोग इस परेशानी का शिकार हैं। जिसके लिए लोग कई क्रीम लगाते हैं। उससे कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है, लेकिन ऐसे में आपको आयुर्वेदिक इलाज का सहारा लेना चाहिए जिससे आपको हमेशा के लिए इस परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा।

⦁ आसन है कारगर-

आसन सिर्फ मोटापे या किसी बीमारी के लिए ही नहीं होता है बल्कि ये और भी चीजों में कारगर साबित हुआ है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आप आसन की मदद से भी फटी एड़ियों को बाय-बाय कह सकते हैं। चंद्र भेदन, भस्त्रिका प्राणायाम जैसे कई आसन से आपकी फटी एड़िया सही हो सकती हैं। इसके लिए आप योगा गुरु से भी सलाह ले सकते हैं।

⦁ सही खुराक-

आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप पर्याप्त खुराक ले रहे हैं तो आप फटी एड़ियों से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेद का मानना है कि जंक फूड, उबले टमाटर, आलू या बैगन खाने से एड़ियां फटने की परेशानी बढ़ सकती है। एड़ियां फटने पर आपको लहसुन, घी, प्याज और मक्खन थोड़ा अधिक खाना चाहिए।

bat-mi-meo-duong-da-chi-voi-mot-lo-phan-rom-em-be-2016-51Image Source :http://divashop.vn/

⦁ आयुर्वेदिक लेप लगाएं-

आयुर्वेदिक लेप लगाने से भी फटी एड़ियों में आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए जयादी और अश्वगंधा तेल को गरम कर के लगाया जाता है। बाद में इसे सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो सकते हैं।

⦁ पैडिक्योर भी एक विकल्प-

पैरों की त्वचा को मुलायम रखने के लिए आप गुनगुने पानी में नमक, गुलाब की पत्ती और त्वचा पर लगाने वाले कोई ऑयल डाल लें। फिर इसमें 20 मिनट तक अपने पैर भिगोए रखें और फिर साफ तौलिए से अपने पैर पोंछ लें।

soothing-pedicureImage Source :http://cenotedayspa.com/

नमी पर ध्यान दें-

अगर आपको फटी एड़ियों की परेशानी हमेशा रहती है तो आप कोशिश करें कि पैरों में मोजे पहन कर रखें। इससे आपकी एड़ी नहीं फटेगी। इसके अलावा आप कोई मॉश्चराइजर क्रीम लगाकर भी मोजे पहन सकते हैं। इससे पैरों में नमी बनी रहेगी। मॉश्चराइजर के अलावा आप नारियल का तेल भी लगा सकते हैं क्योंकि यह नमी का सबसे बेहतर स्रोत होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here