छुट्टियां बिताएं भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर

0
470

भारत में ऐसी कई अनछुई जगहें हैं, जो अपनी सुंदरता से पर्यटकों को अपनी ओर लुभाती हैं। जहां अभी भी इंसान का हस्तक्षेप न के बराबर है और प्राकृतिक सुंदरता मीलों तक फैली है। इन जगहों को देखने में आप अगर अपनी पूरी ज़िन्दगी भी लगा दें, तो वह भी कम पड़ेगी।

अगर आपने घूमने का मन बना लिया है लेकिन कहां जाए ये फैसला आप नहीं कर पा रहे, तो इस काम में हम आपकी मदद कर देते हैं। यहां हम आपको भारत की 5 ऐसी बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां जाकर आप अपने परिवार के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं।

1.गजनेर वन्यजीव अभ्यारण
गजनेर वन्यजीव अभ्यारण राजस्थान के बीकानेर में स्थित है। एक समय था जब बीकानेर के महाराजा यहां पर शिकार के लिए आते थे। इस जगह की ख़ास बात यह है कि इस अभ्यारण के बीच में एक तालाब है। जहां हमेशा विभिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां देखी जा सकती हैं। भारतीय चीते को सुरक्षित करने के लिहाज से यह अभ्यारण प्रमुख है। यहां पर विभिन्न तरह के जीव-जंतुओं की प्रजातियां देखी जा सकती हैं।

GajnerImage Source:

2.संदाकफू, दार्जिलिंग
दार्जिलिंग में स्थित संदाकफू भारत के ईस्ट में फैला है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 3,636 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक खूबसूरत शहर है तथा संदाकफू, दार्जिलिंग जिले के ईस्ट में है। संदाकफू का मतलब जहरीले पेड़-पौधों से है। संदाकफू की पहाड़ों की चोटियों पर जहरीले एकोनाइट पेड़ पाए जाते हैं। दार्जिलिंग में संदाकफू का सिंगालीला रेंज ट्रैकिंग के लिए फेमस है। इसलिए इसे पैराडाइज ऑफ ट्रैकर्स के नाम से भी जाना जाता है। यहां अनेक खूबसूरत चोटियां हैं जैसे एवरेस्ट, कंचनजंघा, मकालू और ल्ओत्से जो आपको रोमांच से भर देंगी।

Darjeeling SandakphuImage Source:

3.कश्मीर
कश्मीर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है। यह सच है कि धरती पर अगर जन्नत का नज़ारा देखना हो तो कश्मीर से सुन्दर और कुछ भी नहीं। यहां बर्फ से ढकी वादियां देख कर आप ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे यह पूरी घाटी रुई से ढकी हुई हो। इसके अलावा यहां अल्पाइन के पेड़, झरने और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे। यहां विभिन्न प्रकार की वनस्पति भी पाई जाती है। कश्मीर के सेब दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा आप गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग और पेहालगाम भी जा सकते हैं।

kashmirImage Source:

4.मट्टुपेट्टी, केरल
मट्टुपेट्टी दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है। मट्टुपेट्टी समुन्द्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यहां पर चाय के कई बागान हैं। यहां पर बनी झील और बांध पर लोग पिकनिक मनाने आते हैं। मट्टुपेट्टी के अंदर व आस-पास वन ट्रैकिंग करने की सुविधा उपलब्ध है। ये जंगल विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर भी हैं। यहां एक छोटी सी नदी और पानी का स्रोत भी है। यह जगह देखने में बहुत मनमोहक है। ये सब चीज़ें मट्टुपेट्टी के आकर्षण को और बढ़ाती हैं।

mattupettyImage Source:

5.ऑली
ऑली उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह 5-7 किमी. में फैला छोटा सा स्की रिसोर्ट है। कश्मीर में गुलमर्ग व उत्तरांचल में ऑली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी खासे लोकप्रिय हैं। इस जगह पर देवदार के बहुत से पेड़ हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। यहां जाने का बेस्ट मौसम सर्दी का ही है जब यहां बर्फ की मोटी परत जम जाती है, क्योंकि यहां लोगों का आकर्षण ख़ास तौर पर स्कींग पर होता है।

auli uttarakhandImage Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here