अनोखी शादी – यहां दूल्हा बना “दुल्हन” और दुल्हन बनी “दूल्हा”

0
681

शादी जीवन का एक ऐसा मौका होता है। इस समय सभी लड़कियां जब वह दुल्हन के लिबास में होती हैं तो वह दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखना चाहती है, पर क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि दुल्हन ने अपने ही दूल्हे को महिलाओं वाली ड्रेस पहना दी हो, नहीं न, पर आज हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जिसमें एक दुल्हन ने दूल्हे को अपनी ड्रेस पहना दी यानि दूल्हे को ही दुल्हन बना दिया, आइए जानते हैं इस अजीब शादी के बारे में…

chinese-bride1Image Source:

दूल्हे को दुल्हन की ड्रेस पहना कर की गई यह शादी “चीन” में संपन्न हुई। चीन की रहने वाली Ou Qian नामक महिला ने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया कि शादी में आए सभी मेहमान चकित हो गए और हंसने पर मजबूर हो गए। Ou Qian नामक इस महिला ने अपने होने वाले पति Wu Shuai से कहा कि वह दुल्हन के जोड़े में आए और वह खुद दूल्हे के जोड़े में आएगी। असल में Ou Qian को यह लगता था कि वह काफी मोटी है इसलिए वह दुल्हन के लिबास में अच्छी नहीं लगेंगी। Shuai को भी Qian का यह प्रस्ताव सही लगा, इसलिए इस शादी में दूल्हा Wu Shuai दुल्हन के लिबास में तथा Ou Qian दूल्हे के लिबास में शादी के लिए सभी के सामने आए। दूल्हे Wu Shuai ने इस मौके पर कहा कि “मैं Qian को दिखाना चाहता था कि शादी के बाद हम एक हैं और उस प्यार को दिखाने का यह सबसे अच्छा तरीका था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here