दूल्हे ने की दुल्हन की स्टेज पर पिटाई, लोगों ने दूल्हे को मार-मार फाड़े कपड़े

-

 

कई बार शादियां ऐन मौके पर ही टूट जाती हैं हाल ही में एक शादी में ऐसी अजीब घटना घटी जिसको देखकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां, हाल ही में हुई एक शादी में दूल्हे ने स्टेज पर बैठी दुल्हन के साथ एक ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद में उसको घरातियों की पिटाई का शिकार होना पड़ा और इस पिटाई में उसके कपड़े भी फट गए। आज हम आपको इस शादी के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं, तो आइए जानते हैं इस बारे में।

दूल्हेImage Source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह शादी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कटघर गांव में हुई थी। यहां के निवासी सूर्यबली यादव ने अपनी पुत्री का विवाह बरसठी के धर्मवीर से तय किया। बीते दिनों धर्मवीर लड़की के गांव में बारात लेकर आया था। बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया। खाने के बाद दूल्हे की ओर आए लोग डीजे पर नाच रहें थे, तो दूसरी ओर स्टेज पर जयमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दैरान लड़का यानि दूल्हा दुल्हन के पास में आया उसने दुल्हन के कई थप्पड़ लगा दिए। यह देखकर घराती बिगड़ गए और उन्होंने बारातियों के साथ मार पिटाई शुरू कर दी।

दूल्हेImage Source:

दूसरी ओर पता लगा की दूल्हा मेंटली डिस्टर्ब है और सफोकेशन के चलते अपनी मानसिक स्थिति को संभाल नहीं पाया। दूल्हे को भी इस दौरान दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। जिसकी वजह से उसके कपड़े भी फट गए हैं। दुल्हे ने लड़की की पिटाई करने के कारण को स्पष्ट करते हुए बताया कि शादी से पहले तस्वीर में जो लड़की दिखाई गई थी, वह यह नहीं है बल्कि यह काली लड़की है और इसका वजन भी कम है, इसलिए ही मैंने इसकी पिटाई की। एसडीएम के सामने दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की वालों को उनके 2 लाख रूपए दिए और अपनी बारात वापस ले गए। दूसरी ओर लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हे की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और अच्छा हुआ कि शादी नहीं हुई वरना लड़की का जीवन तबाह हो जाता। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, आइए आप भी देखें इस घटना को।

https://www.youtube.com/watch?v=1R4aYHC6xdc

Video Source:
shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments