उफनती नदियों और बाढ़ की जानकारी देगा गूगल

0
283

देश में आए दिन बाढ़ के खतरे बने ही रहते हैं। जैसे ही मॉनसून शुरू होता है वैसे ही नदियों का जल स्तर एकाएक बढ़ जाता है। इन नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारण निचले क्षेत्र के लोगों को बाढ़ आदि का खतरा होने लगता है, लेकिन अब गूगल इस खतरे की जानकारी देने के लिए आगे आ चुका है। गूगल देश में होने वाले बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी करेगा।

हमारे देश में वैसे तो सभी चीजों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, परन्तु कलई तो सही वक्त आने पर खुल ही जाती है। पिछले साल अचानक बारिश के कारण दक्षिण में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ के चलते हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा था। साथ ही बाढ़ के कारण कइयों को तो जान से ही हाथ धोना पड़ा। हमारे देश में भी अब बाढ़ की सटीक जानकारी मिल सकेगी। गगूल ने बाढ़ के खतरों की जानकारी देने के लिए एक अलर्ट की सुविधा प्रदान की है। बता दें कि पिछले वर्ष गूगल की ओर से साइक्लोन अलर्ट को जारी करने की सुविधा शुरू की गई थी। भारत के जो लोग गूगल के अलर्ट को सब्स्क्राइब करेंगे, उनको बाढ़़ की स्थिति की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

1Image Source: http://images.livehindustan.com/

सक्स्क्राइब करने वालों को बाढ़ की स्थिति के साथ ही उससे बचने के सही उपाय भी बताए जाएंगे। फिलहाल गूगल की ओर से देश की 170 छोटी, बड़ी नदियों की स्थिति को इससे जोड़ा गया है। इसकी जानकारियों से देश के सेंट्रल वॉटर कमीशन के लोगों को भी जोड़ा गया है। इससे गूगल समय रहते ही लोगों को बाढ़ आने के खतरे से सचेत कर देगा। इसे google.org/publicalerts पर देखा जा सकता है। इससे बिहार के अलावा अन्य राज्यों को भी बाढ़ की विभिषका की पूर्व में ही सटीक जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here