गूगल ने डूडल द्वारा आरके लक्ष्मण को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

0
359

अपने कॉमन मैन के कार्टून से समाज को प्रभावित करने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की 94वीं जयंती पर गूगल ने अपने होम पेज पर उन्हें जगह दी है। गूगल ने अपने डूडल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह से गूगल के होम पेज पर आरके लक्ष्मण का कार्टून नजर आ रहा है। लक्ष्मण ने अपने जीवन में समाज में फैली कुरीतियों को अपने कार्टून्स की सहायता से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। पिछले साल 26 जनवरी को उनका निधन हो गया था।

rk laxman4Image Source: http://khoobsurati.com/

आरके लक्ष्मण का जन्म 24 अक्टूबर 1921 को मैसूर में हुआ था। उनका बनाया कॉमन मैन का कार्टून इतना प्रसिद्ध हुआ कि यह कार्टून एक अंग्रेजी अखबार की पहचान बन गया। सबसे पहले 1951 में लक्ष्मण ने इस कॉमन मैन के कार्टून को बनाया था, जिसके बाद वो लोकप्रिय होता चला गया। अपनी रचनाओं के जरिए लक्ष्मण सरकार पर कटाक्ष करते दिखे, लेकिन कभी भी किसी विवाद में नहीं पड़े। उनकी छवि हमेशा बेदाग रही।

rk laxman6Image Source: http://khoobsurati.com/

आरके लक्ष्मण ने मालगुडी डेज जैसे प्रसिद्ध धारावाहिक के लिए भी कार्टून्स तैयार किए। मालगुडी डेज अपने समय का एक बहुत लोकप्रिय धरावाहिक साबित हुआ, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाता था। आरके लक्ष्मण को 1973 में पद्म भूषण और 2005 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा 1984 में उन्हें रेमन मैग्सेसे अवार्ड फॉर जर्नलिज्म, लिट्रेचर एंड क्रिएटिव आर्ट्स दिया गया। लक्ष्मण ने सदैव समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव का अपनी रचनाओं के जरिए खंडन किया। उनके द्वारा बनाए कार्टून्स सदा आम लोगों के बीच याद रखे जाएंगे।

rk laxman7Image Source: http://khoobsurati.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here