मां दुर्गा को पहनाई गई 6.5 करोड़ और 22 किलों वजनी सोने की साड़ी, जानें इस दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में

0
625
मां दुर्गा

 

दुर्गा पूजा महोत्सव कोलकाता में बहुत बड़े स्तर पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष दुर्गा पूजा के इस उत्सव पर देवी दुर्गा को 22 किलों वजनी सोने से बनी साड़ी पहनाई गई है। यही कारण है कि इस दुर्गा पंडाल की खबर काफी वायरल हो रही है। मां दुर्गा की इस भव्य प्रतिमा को देखने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंच रहें हैं। कोलकाता में इस वर्ष दुर्गा पूजा पर 3 हजार से ज्यादा पंडाल लगें हैं, जिनकी थीम भी अलग अलग है। इस दौरान बिग बेन, महिष्मति महल और लंदन आई जैसी थीम पर पंडाल बनाये गए हैं। दुर्गा पूजा के पंडालों में एक पंडाल बकिंघम पैलेस की थीम पर भी बना है। इस पंडाल में ही मां दुर्गा की प्रतिमा को 22 किलों के सोने से बनी साड़ी पहनाई गई है।

मां दुर्गाImage Source:

22 किलों सोने से बनी इस साड़ी की कीमत 6.5 करोड़ रूपए है। इस साड़ी को 50 कारीगरों ने मिलकर ढाई महीने में तैयार किया है। इस साड़ी में मोर की एम्ब्राॅयडरी के अलावा फूल पत्तियों का भी कार्य किया गया है। इसमें जेम स्टोन तथा मीनाकारी का कार्य भी भरपूर किया गया है। इस दुर्गा पूजा पंडाल के प्रेसिडेंट प्रदीप घोष ने इस बारे में कहा कि इस वर्ष हम कुछ अलग करना चाहते थे इसलिए सोने की साड़ी का आइडिया साजल घोष ने दिया था जोकि इस पूजा पंडाल के जनरल सेक्रेटरी हैं। दुर्गा पूजा का यह उत्सव महज 5 दिनों का ही होता है पर इन 5 दिनों में कोलकाता में मां दुर्गा के भक्त दिल खोल कर इस उत्सव को मनाते हैं। इस वर्ष भी 3 हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल बनाये गए हैं जो की इन भक्तों की श्रद्धा को दर्शाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here