हजारों भारतीयों को दिवाना बना रही है यह लड़की

0
441

बॉलीवुड में आने की चाहत हर किसी की होती है। बचपन से ही कुछ बच्चे बॉलीवुड में आने का ख्वाब देखने लगते हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी रहने वाले बच्चे भी इस इंडस्ट्री में आने को बेताब रहते हैं। कुछ इसी तरह ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रहने वाली शर्ली सेतिया बॉलीवुड में एक कामयाब सिंगर बनना चाहती हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने कदम भी आगे बढ़ा दिए हैं।

बॉलीवुड का आकर्षण लोगों को सात समंदर पार से भी अपनी ओर खींच लाता है। सात समंदर पार न्यूजीलैंड में रहने वाली शर्ली सेतिया ने भी बॉलीवुड में अपने पैर जमाने का ख्वाब आंखों में सजा कर रखा है। आपको बता दें कि इन दिनों शर्ली ने अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। जो शर्ली को उसके सपने के नजदीक ले जा रहा है। इन्होंने यूट्यूब पर बॉलीवुड के गानों को अपने अंदाज में पेश किया है। इन गानों को अभी तक करीब दो लाख लोग सब्स्क्राइबर मिल चुके हैं। इसके अलावा फेसबुक पर भी साढ़े आठ लाख लोगों ने उन्हें फॉलो कर रखा है।

Video Source: https://www.youtube.com/

शर्ली का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें संगीत क्षेत्र में आने की सलाह दी। साथ ही वह केके और आशा भोंसले को रोल मॉडल मानती हैं। इनका वीडियो भी हम आपको दिखा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here