4 टांगों वाला है यह मुर्गा, जाने इसके बारे में

0
1160

वैसे तो दुनिया में जीवों की बहुत सी प्रजातियां हैं परंतु यदि हम कभी किसी प्रजाति के जीव में कोई नया परिवर्तन देखते हैं तो हमे बहुत आश्चर्य होता है। आज हम आपको एक ऐसी खबर देने जा रहें हैं जिसमें एक मुर्गे के शरीर में परिवर्तन के फलस्वरूप 4 पैर आ गए हैं। इस कारण से यह मुर्गा काफी प्रसिद्धि पा रहा है। आइये जानते हैं इस मुर्गे के बारे में।

four legs hen1Image Source:

देखा जाए तो यह मुर्गा अन्य मुर्गो की ही तरह है परंतु इस मुर्गे में एक अन्य विशेषता है और वह यह कि इस मुर्गे में अन्य मुर्गों की तरह 2 नहीं बल्कि 4 पैर हैं। यह मुर्गा उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले में है और अपनी इसी खूबी के कारण यह लोगों को चकित कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह मुर्गा दिल्ली से खरीद कर लाया गया है और वर्तमान में यह हापुड़ की मीनाक्षी रोड स्थित मीट की एक दुकान पर है।
मीट की दुकान पर इस मुर्गे को जो भी देखता है चकित रह जाता है, कोई इसको भगवान की कृति बताता है तो कोई इसको करामाती बताता है। लोग इस मुर्गे को देखकर अपने अलग अलग विचार दे रहें हैं। कुछ लोग इस मुर्गे को खरीदने के लिए इसकी बोली भी लगा रहें हैं, एक व्यक्ति ने इस मुर्गे के लिए 40 हजार की बोली लगाकर सभी लोगों को चौका दिया, खैर यह वाकई चकित करने वाली बात है ही की इस मुर्गे के 4 टांगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here