हा हा हा… इंडियन गर्ल के इस ऑफर पर गेल का ये कैसा जवाब????

0
486

खेल के मैदान में अपनी दमदार बल्लेबाजी के अलावा फनी मूड के लिए जानें जाने वाले आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर एक लड़की को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी अपने व्यवहार के कारण तो पिछले दिनों एक बेटी के पिता बनने के कारण गेल पहले से ही चर्चाओं में थे, लेकिन इस बार मामला कुछ और है। दरअसल दुनिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज पर आईपीएल मैच के दौरान दिल्ली की एक लड़की का दिल आ गया है और उसने क्रिस गेल को डिनर डेट के लिए प्रपोज किया है। लड़की का नाम आरोही है। उसने सोशल साइट पर अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा है कि- “क्रिस गेल मेरा दिल सिर्फ तुम्हारे लिए धड़कता है, क्या हम डेट पर चल सकते हैं?”

twiter-1Image Source :https://twitter.com/carohi517/

अपनी इस इंडियन फैन के प्रपोज़ल का तुरंत जवाब देने से गेल खुद को रोक नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने तुरंत ऐसा जवाब दिया जिसको सुनकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। क्रिस गेल ने इसके रिप्लाई में प्रपोजल को स्वीकार करते हुए लिखा कि- “हां जरूर, अगर तुम बिल का भुगतान करो तो…।”

twiter-2Image Source :https://twitter.com/henrygayle/

वहीं दूसरी तरफ से गेल का ऐसा जवाब मिलने पर फूली नहीं समाई आरोही ने गेल के इस नहले पर फिर अपना दहला मारा। उसने जवाब देते हुए लिखा कि “जरूर… अगर आप आरसीबी के लिए अगले आईपीएल मैच में शतक जड़ दो।”

twiter-3Image Source :https://twitter.com/carohi517/

यानी कि अब आप अच्छे से समझ सकते हैं कि गेंद गेल के पाले में है। ऐसे में कल राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में अगर गेल तूफान मचाते हुए सेंचुरी तोड़ देते हैं तो आप लोग हैरान मत होइएगा। आखिर डेट का सवाल है भई। इसके लिए गेल को अपने सोते बैट को जगाना पड़ेगा क्योंकि आईपीएल सीजन-9 के मैचों में क्रिस गेल का बैट एकदम शांत रहा है। उनके हिस्से सिर्फ 8 रन ही दर्ज हैं। ऐसे में अब क्रिस गेल को मिले इस ऑफर के बाद महेन्द्र सिंह धोनी की टीम को भी अलर्ट हो जाने की जरूरत है क्योंकि अब कल गेल धमाल मचाने आ रहे हैं।

chirsImage Source :http://www.stuff.co.nz/

वहीं आपको बता दें कि इसी साल बिग बैश लीग में एक टीवी एंकर के साथ छेड़खानी मामले को लेकर भी गेल पहले भी फंस चुके हैं। जिसके चलते उन पर काफी जुर्माना भी लगा था, लेकिन अबकी बार बात अलग है। अबकी बार उनकी फैन ने उन्हें चैलेंज किया है तो ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि अपनी इस फैन की खातिर इस बार मैच में गेल तूफान लाते हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here