फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को भारत ना आने की धमकी

0
329

जहां हमारे देश भारत में गणत्रंण दिवस मनाने के लिए पूरा देश बड़े ही जोश के साथ तैयारी में लगा है वहीं, दूसरी ओर भारत में आतंकी हमलों के खतरे का अंदेशा भी नजर आ रहा है। 26 जनवरी को गणत्रंण दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि के रूप में भारत आने के लिए आमंत्रित किये गये हैं। वहीं, उन्हें भारत ना आने की धमकी देते हुए चेतावनी दी गई है।

cOVER-PAGEImage Source:http://atlanticsentinel.com/

मिली जानकारी के अनुसार ये चेतावनी उन्हें एक खत के रूप में मिली है। बेंगलुरु में फ्रेंच कॉन्सूलेट को एक धमकी भरा खत मिला है। खबरों के अनुसार वो लेटर चेन्नई से पोस्ट किया गया है। यह पत्र मिलने के बाद

सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा-एजेंसियां-और-सतर्कImage Source:http://img01.ibnlive.in/ibnlive/

भारत पहुंचने पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद सीधे चंडीगढ़ ही उतरेंगे। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी उनकी आगवानी करेंगे। फ्रेंच राष्ट्रपति का भारत आना चड़ीगढ़ की सुंदरता को देखना बताया गया है। जिसके लिए वो काफी समय से बेताब थे। चड़ीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

भारत-पहुंचने-पर-फ्रांस-के-राष्ट्रपति-फ्रांस्वा-ओलांद-सीधेImage Source : http://www.formiche.net/

अभी हाल ही में पठानकोट के हमलों ने पूरे देश पर खतरे की अशंका बढ़ा दी है। जिसे देखते हुए पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को चंडीगढ़ में तैनात कर कड़े एवं ठोस इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here