वो 12 जगहें जहां जाने के लिए अपने ही देश में भारतीयों को लेनी पड़ती है इजाज़त

0
617
देश

हमारे देश के संविधान की बात की जाए तो इस देश के लोगों को कहीं भी आने-जाने की पूरी आज़ादी प्रदान की गई है, लेकिन फिर भी अपने ही देश में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां जाने की इजाजत नही है | वहां तक पहुँचने के लिये आपको प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है, चलिए जानते हैं देश के उन्हीं कुछ जगहों के बारे में…

1. पंजाब

 पंजाब

वैसे तो वीरों की भूमि पंजाब को भारत की तलवार कहा जाता है। जिससे हर कोई पंजाब की धरती में घूमना चाहता है है लेकिन पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमा पर आपको पहुचने के लिये ज़रा सतर्क रहना पड़ेगा। इसलिये इस जगह पर घूमने के लिये आपको बी.एस.एफ. से परमिशन लेनी पड़ती है।

2. हिमाचल प्रदेश

 हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों को हर की छूना चाहता है लेकिन इस जगह का परांग-ला ट्रेक पर जाने पर रोक है इस जगह पर पहुचने के लिये आपको काज़ा के एस.डी.एम. से इजाजत लेनी होगी। इसी प्रकार छितकुल से आगे जाने के लिए किन्नौर ज़िला प्रशासन से इज़ाज़त लेनी होगी।

3. उत्तराखंड

 उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी ऐसी बहुत सी जगह हैं, जहां आप बिना अनुमती के यात्रा नहीं कर सकते। जैसे- नेलोंग,माणा, मुनस्यारी और धारचूला से आगे जाने के लिए आपको सरकार से परमिशन लेना पड़ती है।

4. लक्षद्वीप

 लक्षद्वीप

लक्षद्वीप की यात्रा आप बिना सरकार की अनुमती के नहीं कर सकते।

5. अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार

यहां पर सिर्फ पोर्ट ब्लेयर से लेकर दो-तीन ही द्वीपों पर घूमने की इज़ाज़त है। बाकी के अन्य दूसरे द्वीपों पर जाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

6. सिक्किम

सिक्किम

सिक्किम के सीमावर्ती इलाकों जैसे- नाथुला दर्रा, गुरडोंगमार झील, ज़ीरो पॉइंट पर घूमने के लिए आपको राज्य सरकार से अनुमति लेनी होती है।

7. नागालैंड

नागालैंड

इस राज्य में आपको घूमने के लिए इनर लाइन परमिट की आवश्कता पड़ेगी। इसे राज्य सरकार जारी करती है। यहां के कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, वोखा, मॉन, फ़ेक, किफ़रे जैसे इलाकों में घूमने के लिए ये परमिट दिया जाता है।

8. मिज़ोरम

 मिज़ोरम

मिज़ोरम के य़ात्रा पर जाने के लिए भी इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ती है। जिसे आप दिल्ली, गुवाहाटी और लेंगपुई एयरपोर्ट से प्राप्त कर सकते हैं।

9. अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश

यहां की जगहों पर घूमने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना पड़ेगा।

10. जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर पहुंचकर इस राज्य के लद्दाख और अक्साई चीन इलाके में जाने के लिए आपको स्थानीय प्रशासन से इजाजत लेने की ज़रूरत पडेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here