बुरा समय आने पर आपकी सहायक बनती हैं ये बातें, जानिए जीवन के इन नियमों को

0
407
जीवन

 

कई बार हमें अपने जीवन में असफलता मिलती है और हम निराश हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी यहां दे रहें हैं जो असफल होने पर भी आपको जीवन से असंतुलित होने नहीं देंगी। जीवन में सफलता तथा असफलता साथ-साथ ही चलती है। कभी सफलता मिलती है तो खुशी होती है, पर जब असफलता मिलती है तब बहुत से लोग बहुत ज्यादा दुखी हो जाते हैं। वास्तव में असफलता भी सफलता की ही शुरुआत होती है। आज हम आपको जीवन के कुछ नियम यहां बताने जा रहें हैं जिनको जानने के बाद आप असफलता मिलने पर या बुरा समय आने पर अपने आप को संतुलित रख सकते हैं।

जीवनImage Source: 

वॉरेन बफे दुनिया के सबसे बड़े स्‍टॉक इन्‍वेस्‍टर हैं। उन्होंने कहा था कि बुरा समय सबके जीवन में आता ही है, पर उसको झेलने के कुछ रूल्स हैं। यदि आप इन रूल्स को फॉलो करते हैं तब आप बुरे समय के दुष्परिणाम से बच जाएंगे। बुरे समय के बाद में अच्छा समय भी आता है और वह आपको जीवन की नई-नई ऊचाइंयों पर ले जाता है। आज हम आपको इन रूल्स से ही मुखातिब करा रहें हैं, जो आपको जीवन में संभाले रखेंगे।

जीवनImage Source: 

1 – कई लोग जीवन में असफल होने पर काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप ध्यान रखें कि “मुश्किल तथा नाकामी दोनों ही जीवन के हिस्से हैं।”, यदि आप इस बात को ध्यान रखेंगे तो यह बात आपको जीवन की मुश्किल परिस्थितियों में टूटने नहीं देंगे।

2 – कई लोगों के जीवन में हालात समान नहीं रहते। ऐसे लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए “हर समय की तरह यह बुरा समय भी गुजर जाएगा।”, यह शब्द आपको बुरे हालत में भी हौसला बनाए रखने का संदेश देते हैं।

3 – “चिंता करने तथा ज्यादा सोचने से कुछ नहीं बदलता है।”, यह सोच आप में नया जोश पैदा करेगी तथा आपको नए सिरे से काम करने लिए प्रेरित करेगी।

4 – कई लोग बुरे समय को देखते हुए अपने जीवन को रोक देते हैं। ऐसे लोगों को चिंता बहुत हो जाती है। इस प्रकार के लोगों को सोचना चाहिए “जो होना होगा वह होकर रहेगा, आगे बढ़ते रहों। यह सोच इस प्रकार के लोगों को आगे बढ़ाती है तथा उनको कामयाबी दिलाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here