यूपी के आसमान में एक बार फिर दिखाई दी उड़नतश्तरी

0
461

दुनिया में दूसरे ग्रह के प्राणियों को लेकर कई बार बहस हो चुकी है। समाज में इनके अस्तित्व को कुछ लोग स्वीकार करते है तो कुछ इसे नकारते है। लेकिन हकीकत आज तक लोगों के सामने नहीं आ पाई है। जबकि कई बार आसमान में कई उड़नतश्तरियों को देखे जाने की भी पुष्टि हो चुकी है। ऐसा ही मामल यूपी के कासगंज में भी सामने आया हैं। जिस भी व्यक्ति ने यह उड़नतश्तरी को देखा वो हैरान रह गया।

ufo-seen-in-kasganj1Image Source:

कहा जाता है कि ब्रहमाण में कई आकाश गंगा मौजूद है। ऐसे ही पृथ्वी के अलावा भी कई ऐसे ग्रह मौजूद है जिसमें हमारे जैसे ही प्राणी रहते हैं। लेकिन आज हम उन प्राणियों तक नहीं पहुंच पाएं है। लेकिन दूसरे ग्रह के प्राणी कई बार पृथ्वी की अंदर आ चुके है। एलियंस के धरती पर आने के कई किस्से हमारे समाने समय समय पर सामने आते ही रहते है। ऐसा ही मामला हाल ही में प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुआ है। कासगंज के जिला मुख्यालय के नजदीक मानपुर नगरिया नामक गांव में लोगों ने अचानक आसमान में उड़ती हुई उड़नतश्तरी को देखा। बुधवार की सुबह बरसात हो रहीं थी। अचानक बारिश बंद हो गई जब लोग बाहर आए तो उन्होंने आसमान में उड़नतश्तरी की ही तरह एक बड़ी सी आकृति को देखा। जिसने भी इसे देखा वो हैरान हो गया। साथ ही इस गांव के लोग डर गए। लेकिन किसी ने उसी समय इस उड़नतश्तरी नुमा आकृति की फोटो खिंच ली। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के बारें में जब प्रशासन को खबर लगी तो यहां के जिला अधिकारी ने भी काफी हैरानी जताई। वहीं जिलाधिकारी की ओर से मामले की सत्यता की जांच के लिए मौसम विभाग से संपर्क किया जाएगा। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों से भी इसकी जांच करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here