इस बच्चें के मुंह में निकले 80 दांत

0
441

हमने अभी तक मुंह में केवल 32 दांतों के होने की ही बात को सुनी है लेकिन 32 दांत वाले लोग भी हमने कम ही देखें है। हमारे आस पास के बेहद कम लोग ही ऐसे है जिनके 32 दांत होते है। लेकिन इन्हीं के अलावा देश के लोगों में एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें एक बच्चें के मुहं में 80 दांत निकल आए। जिसने भी इस बच्चें के बारे में सुना वो हैरान रह गया।

indore-80-teeth-out-of-the-mouth-of-the-7-year-old1Image Source:

हमारे देश में भी कई ऐसे मामले सामने आ जाते है जिसे सुनकर सभी अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लेते है। आपको बता दें कि इंदौर में सात वर्षिय बच्चें के मुंह में 80 दांतों का मामला सामने आया। इस बच्चें का नाम विवेक है। विवेक के माता पिता भी अपने बच्चे के 80 दांत होने के चलते काफी परेशान थे। मुहं में इतने सारे दांत होने के कारण विवेक को काफी तकलीफ होती थी। डॉक्टर ने विवेक को देखा और उसका मेडिकल चेकअप किया। इस चांज में सामने आया कि विवेक ओडोनटोमा नाम की बीमारी से पीड़ित था। ओडोनटोमा एक विशेष प्रकार का ट्यूमर होता है। इसके कारण मुंह में कई सेल्स का निर्माण हो जाता है। इसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे व्यक्ति के मुहं के अंदर कई दांतों का निर्माण हो गया हो। इस ट्यूमर को सर्जरी के द्वारा ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर बच्चें के माता पिता उसको और देरी से लाते तो हो सकता था कि उसके मुंह में अन्य भी दांत निकल आते। इस मामले में डॉक्टरों की टीम ने पूरी मेहनत से कई घंटों की सर्जरी से इन सभी दांतों को निकाल कर, विवेक को ठीक कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here