नायाब अजूबाः इस घर पर नहीं होगा प्रलय का असर

0
367

धरती पर अभी तक कई बार प्रलय का चुकी है। साथ ही इस धरती में प्रलय के कई वर्षों बाद फिर से मानव जीवन की शुरूआत होती है। वहीं वर्तमान युग के खत्म होने के लिए भी वैज्ञानिक और कई अन्य सभ्यताएं अपना अपना मत देती आई है। बीते वर्षों में भी प्रलय के आने की घोषणा की गई थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लेकिन हमेशा की तरह ही आज भी लोगों में प्रलय आने की कई अटकलों के बाजार गर्म है। विशेष तौर पर इस दिन के लिए ही एक व्यक्ति ने ऐसा घर तैयार किया गया है जिसमें प्रलय का भी कोई असर नहीं होगा।

underground house1Image Source:

कुछ धर्म ग्रंथों में प्रलय की ओर इशारा किया गया हैं। इन धर्म ग्रंथों की मानें तो 2036 में प्रलय के आने की अंशका बताई गई हैं। प्रलय के दिन पूरी दुनिया नष्ट हो जाती है और दुनिया का अंत हो जाता है। लेकिन इस प्रलय में जो भी कोई बचता है वो ही दोबारा से दुनिया की शुरूआत करता है। आपको बता दें कि प्रलय में होने वाले विनाश को भी झेलने के लिए एक शख्स ने मजबूत घर का निर्माण किया है। जो इस प्रलय को भी झेल लेगा। आने वाली प्रलय से बचने के लिए टोरंटो में रहने वाले बू्रस बीच नामक व्यक्ति ने इस घर को बनाया है। बू्रस बीच ने यह घर धरती के अंदर बनाया है। जिस पर किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा और परमाणु हमलों का कोई भी असर नहीं होगा। बू्रस ने टोरंटो के हॉरनिंग मिल्स के पास एक गांव में इस घर के लिए 1980 में नींव रखी थी। जो अब लगभग बनकर तैयार हो ही गया है। इस घर में करीब 500 लोगों के रहने की व्यवस्था है। इसके अलावा इस घर में सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं। इस घर में डीजल जनरेटर को भी लगाया गया है। साथ ही बू्रस का कहना कि प्रलय के दौरान इस घर में रहने वाले लोगों से वो किसी भी प्रकार की कोई फीस भी नहीं लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here