लड़कों के I love you बोलने के 5 तरीके

0
1528

लोग अक्सर ये सोचते हैं कि लड़कियां अजीब होती हैं, पर जब कहीं प्यार की बात आती हैं तो वहां लड़की क्या लड़के सभी इस मामले में अजीब हो जाते हैं। अक्सर लड़कियों को इस बात से परेशानी होती है कि लड़के अपने प्यार के प्रपोजल तो बड़ी जल्दी दे देते हैं पर उसके बाद बहुत जल्दी शांत हो जाते हैं। जिस कारण लड़कियों को अक्सर यह लगता है कि शायद अब वह उनसे प्यार नहीं करते। अगर लड़कियों के नेचर की बात करें तो वे अपने दिल की बात अपने बॉयफ्रेंड को दिन में चार बार बताएंगी, लेकिन लड़के इसके विपरीत अपने दिल की बात कह कर नहीं बल्कि कर के दिखाना ज्यादा जरूरी समझते हैं।
अगर आपको भी अपने बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा ही लगता है तो अपने बॉयफ्रेंड की इन हरकतों पर जरा ध्यान दें। इससे आपको पता चल जाएगा की वह आपसे कितना प्यार करते हैं। लड़के अक्सर इशारों में ही आपको I love you कह देते हैं और आप उसे समझ ही नहीं पाती हैं। इसलिए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं कि किस तरह लड़के बिना I love you बोले ही अपने दिल की बात आपको बोल देते हैं।

1. आपके साथ ज्यादा समय बिताएंगे
अगर आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताता है तो समझ जाइए कि वह आपसे बहुत प्यार करता है। लड़के अक्सर इसी तरह से अपने प्यार का इजहार करते हैं। आपको इस बात का सीधा अंदाजा इसी बात से हो जाएगा कि जब कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आप नापसंद करती हैं अगर वह आपके आस-पास घूमे तो आपको कितना खराब लगेगा ? पर यही अगर आपका बॉयफ्रेंड करे तो समझिए कि वह आपसे बेहद प्यार करता है।

couplesImage Source: http://us.cdn01.mundotkm.com/

2. बेवजह कॉल या मैसेज करेगा
अगर आपका बॉयफ्रेंड भी हर वक्त आपको कॉल करता रहता है या फिर मैसेज करता रहता है तो तुरंत समझ जाइए कि आप ऑफिस में हो या घर में वह बस आपके ही बारे में सोचता रहता हैं। इसका साफ मतलब है कि वह आपको प्यार करता है और उसे केवल आपसे ही बात करना बहुत अच्छा लगता है।

callingImage Source: http://www.emfnews.org/

3. आपके हाथों को प्यार से पकड़ेगा
लड़के अक्सर I love you बोलने के लिए लड़कियों के हाथों को अपने हाथों में ले लेते हैं और काफी देर तर पकड़े रखते हैं। कुछ लड़के तो लड़कियों के हाथों को प्यार से पकड़ कर हल्के से दबाते भी हैं। अगर आपका बॉयफ्रेंड भी ऐसा ही करता है तो समझ जाइए कि आपका बॉयफ्रेंड आपको I love you बोलने की कोशिश कर रहा है।

couple-holding-handsImage Source: http://www.theintentionallife.com/

4. आपकी सारी बातें सुनेगा
अगर आपका बॉयफ्रेंड आपकी हर बात सुनता है तो ये मत समझिए कि वो कम बोलता है बल्कि वो आपसे बहुत प्यार करता है। इसलिए आपकी हर बात सुनता रहता है। अगर वो आपकी बाते सुनते-सुनते आपकी ओर झुक जाता है तो समझ जाइए कि आप उसके जीवन में बहुत महत्त्व रखती हैं।

Talking on phoneImage Source: http://lovepankycdn.confettimediapri.netdna-cdn.com/

5. आपको करे किस
लड़के अपने प्यार का इजहार किस कर के भी करते हैं। सच पूछिए तो अगर किस लंबी हो तो एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। अगर आपका पार्टनर आपको किस करने के बाद मंद मंद मुस्कुराता है तो इसका साफ मतलब है कि उन्हें आपके साथ अच्छा लगा और वह आपके बारे में अच्छा सोचते हैं।

kissingImage Source: http://a.abcnews.go.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here