क्या आप जानते हैं इस 2 इंच की मौत के बारे में, बेहद खतरनाक है ये जानलेवा कीड़ा

0
946
मौत

दुनिया में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में अधिकतर नही जानते होते, इसीलिए जब इस तरह की कोई चीज लोगों के सामने आती है तो वह हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बता रहें हैं। असल में यह एक जानलेवा कीड़ा है। देखने में यह भले ही छोटा है लेकिन यह किसी की भी जान ले सकता है। दुनिया में वैसे तो ऐसे कई कीड़े ऐसे हैं, मगर इसकी पहचान अलग ही है। यह कीड़ा यदि आपको अपने घर के किसी हिस्से में दिखाई पड़ता है तो उसको बिना छुए ही बाहर निकाल दें। वर्तमान में इस जानलेवा कीड़े की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। हाल ही में यह कीड़ा अमेरिका में देखा गया है।

मौतImage source:

आपको बता दें कि यह खतरनाक कीड़ा अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा में मिला है। यह एक ऐसा कीड़ा है जिसकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक कीड़ों में की जाती है। इसका नाम “न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म” है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कीड़ा न सिर्फ इंसानों को हानि पहुंचा सकता है बल्कि यह पेड़ पौधों के लिए भी बेहद खतरनाक है। 2015-16 में न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म नामक इस कीड़े की खोज की गई थी। इसी प्रकार का कीड़ा एक व्यक्ति को फ्लोरिडा के मियामी में मिला है। इस व्यक्ति ने अपने घर के गार्डन में रखे गमले में कई न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म को देखा था। इसके बाद इस कीड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गई जोकि बड़ी तेजी से वायरल होने लगी। खैर हम आपको बता दें कि इस कीड़े को हाथ से छूना भी खतरनाक है। इस कीड़े का इंफेक्शन बहुत तेजी से मानव शरीर में फैलता है।

मौतImage source:

इस कीड़े का जहर भी इंसानी शरीर के लिए बहुत घातक होता है। इसके अलावा इस कीड़े की उल्टी भी इंसानों के लिए जानलेवा होती है। कुल मिलाकर यह कीड़ा किसी भी व्यक्ति को मौत की नींद सुला सकता है। किसी भी इंसान को मौत देने की काबलियत रखने वाले इस कीड़े को यदि आप कहीं देखें तो सावधान हो जाएं। इस कीड़े की तस्वीर के साथ साथ इसके बारे में काफी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। परंतु वास्तव में इस बात का पता नहीं लग पाया है कि जो जानकारी इस कीड़े के बारे में बताई जा रही है। वह सही भी है या नहीं। इस कीड़े के बारे में अभी पूरी सच्चाई का पता नहीं लग सका है खैर आप यदि इस कीड़े को देखें तो इससे कोसो दूर हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here