धोनी पहुंचे ‘एमएस धोनी’ के सेट पर

0
482

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी पर ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ नाम की फिल्म बन रही है। यह फिल्म अगले साल तक बड़े परदे पर रिलीज़ होगी। फिलहाल अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में धोनी का किरदार बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। फिल्म में धोनी के पिता पान सिंह का अहम किरदार अनुपम खेर अदा कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी इसी दौरान धोनी ने सेट पर पहुंच कर सबको चौंका दिया।

सेट पर अचानक धोनी को देख कर वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश हो गए। फिल्म में धोनी के पिता की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने ट्विटर पर सेट पर ली गई तस्वीर अपने फ़ैन्स के साथ शेयर की। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट करके यह भी कहा कि धोनी को सेट पर देख कर सबसे ज्यादा ख़ुशी कैमरा अटेंडेंट लारा को हुई और सुशांत भी धोनी से मिलकर काफी खुश हुए। वैसे सुशांत इससे पहले भी धोनी से मुलाकात कर चुके हैं।

MS Dhoni tweetImage Source: https://twitter.com

यह फिल्म धोनी के जीवन पर बेस्ड है। इसलिए धोनी के जीवन को और अच्छे से जानने के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की है। जिसके लिए उन्होंने रांची जा कर धोनी का स्कूल भी देखा और उस मैदान पर भी वह गए जहां धोनी एक समय प्रैक्टिस किया करते थे। वैसे धोनी हमेशा ही खेल में व्यस्त रहते हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म के सेट पर पहुंच कर सच में सबको काफी सरप्राइज़ कर दिया। धोनी आगे आने वाले दिनों में और भी बिजी रहने वाले हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज़ और एशिया कप में भाग लेना है। इसके अलावा वह आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में भारत की कप्तानी करते दिखाई देंगे। इतना ही नहीं आईपीएल ड्रॉफ़्ट में मुंबई में पुणे की टीम ने धोनी को ख़रीदा है और वो अगले साल आईपीएल में पुणे के लिए खेलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here