इस डिवाइस की मदद से अब आप समझ सकेंगे किसी भी भाषा को

0
305

देखा जाए तो अपनी भाषा ही सभी भाषाओं से अच्छी होती है पर कभी-कभी इस प्रकार के मौके आ जाते हैं जब हमें किसी अन्य भाषा की जरुरत पड़ने लगती है, मान लीजिए की आप विदेश यात्रा पर गए हैं और आपको वहां की भाषा नहीं आती है तो आप वहां पर किस प्रकार से चीजों को मैनेज करेंगे? परेशानी तो आएगी ही। इस परेशानी को हल करने के लिए वर्तमान में एक ऐसी डिवाइस की खोज की गई है जिसके माध्यम से आप दुनिया की बहुत सी भाषाओं को समझ सकते हैं, इस प्रकार से आपकाे कहीं भी जाना और किसी से भी बात करना बहुत आसान हो जाएगा। आज हम आपको इस आलेख के माध्यम से इस डिवाइस के बारे में जानकारी दे रहें हैं।

इस डिवाइस का नाम है “दी पायलट”(The Pilot) और इस डिवाइस की खूबी यह है कि यह आपके लिए कई भाषाओं का ट्रांसलेशन करती है। मान लीजिए यदि कोई अरबी भाषा में बात कर रहा हो तो आप उस व्यक्ति को इस डिवाइस के माध्यम से अंग्रेजी में सुन सकते हैं।

real-time-translator-ear-waverly-labs-3Image Source :http://static.boredpanda.com/

इसको बनने वाली कंपनी इस डिवाइस को इस वर्ष सितंबर में मार्किट में लाने की योजना बना रही है और इसकी कीमत 129 डॉलर यानी करीब 1800 रूपए रखी गई है। वर्तमान में आप इस डिवाइस की मदद से 4 भाषाओं को समझ सकते हैं परन्तु आने वाले समय में इस डिवाइस में अन्य भाषाएं भी डाली जायेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here