खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी हैं ये जगहें

0
394

आज हम यहां आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी हैं। यहां की सबसे बड़ी बात यह है कि इन जगहों पर इंसानों के जाने पर बैन लगा हुआ है। इसीलिए यहां पर कोई इंसान नहीं जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्यों है ऐसा-

1- स्नेक आइलैंड

स्नेक-आइलैंडImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह एक खतरनाक आइलैंड है, पर प्राकृतिक रूप से बहुत सुन्दर भी है। यह आइलैंड ब्राजील में स्थित है। इसका असली नाम “इल्हा डी क्वीमाडा ग्रेड” है, पर इसको “स्नेक आइलैंड” के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड पर इंसानों का जाना नेवी ने बैन कर रखा है। असल में इस आइलैंड पर सांप बहुतायात में मिलते हैं और इसीलिए यहां आने वाले बहुत से लोगों की मौत सांप के काटने पर हो चुकी है। यही कारण है कि यहां पर इंसानों का जाना बैन है। इस आइलैंड पर जिस किसी को भी आज तक सांप ने काटा है वह कभी अस्पताल नहीं पहुंच पाये। उन लोगों की तुरंत ही मौत हो गई। यहां के सांप पेड़ों पर चढ़कर चिड़ियों को या फिर उनके घोंसले में रखे अन्डों को खा जाते हैं। इस स्थान का क्षेत्रफल लगभग 430000 वर्ग मीटर का है।

बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ब्राजील में सर्पदंश से होने वाली 90 प्रतिशत मौतें “गोल्डन लांसहेड” नामक सांप के काटने से हुई है। इस सांप की विशेषता यह है कि यह जहां कहीं भी काटता है वहां का मांस पिघल जाता है। यह संसार के सबसे दुर्लभ सांपों में से एक माना जाता है और ब्लैक मार्केट में इस सांप के जहर की बहुत कीमत है। एक गोल्डन लांसहेड सांप से करीब 18 लाख रुपए का जहर निकाला जाता है। इसके चलते यहां पर स्मगलिंग का भी खतरा रहता है।

2- पोवेगलिया, इटली

पोवेगलिया,-इटलीImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह स्थान उत्तरी इटली में स्थित है। पहले यहां पर एक पागलखाना हुआ करता था जिसको 1968 में बंद कर दिया गया। इसके बाद यह आइलैंड खाली हो गया। कुछ लोगों की मान्यता है कि इस स्थान पर युद्ध में मारे गये लोगों की आत्मायें रहती हैं। इस स्थान पर जाने के लिए आज भी किसी की हिम्मत नहीं होती है। वर्तमान में यह स्थान दुनिया की भुतहा जगहों में गिना जाने लगा है।

3- नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड

नॉर्थ-सेंटिनल-आइलैंडImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इस आइलैंड पर “नॉर्थ सेंटिनल” नामक बेहद खतरनाक जनजाति रहती है। यह आइलैंड हिंद महासागर में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस जनजाति के लोग यदि किसी भी व्यक्ति से मिलते हैं तो बहुत ही हिंसक होकर ही मिलते हैं। इस जनजाति ने आधुनिक सभ्यता को बिल्कुल नकार दिया है। इन लोगों का बाहरी दुनिया से कोई भी नाता नहीं है और न ही यह लोग किसी प्रकार का कोई संबंध बनाना चाहते हैं। यह सभ्यता इस आइलैंड पर करीब 60000 सालों से रह रही है। इसलिए ही इस आइलैंड पर इंसानों का जाना बैन कर रखा गया है। हालांकि यह आइलैंड बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है, पर फिर भी भारत सरकार इनके कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here