मेट्रो में लड़कियों के चहरे पर चिपके नजर आये कॉन्डोम

0
373

मेट्रो के अंदर लड़कियों के एक ग्रुप, जिसमें कई लड़कियां थीं उनके चहरे व अन्य अंगों पर जब यात्रियों ने कॉन्डोम्स चिपके देखे तो सभी चकित हो गए। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था की आखिर यह हो क्या रहा है। कई लड़कियों ने अपने चेस्ट और हाथों पर भी कॉन्डोम चिपका रखे थे। मेट्रो में यात्रा करते लोगों को यह समझ नहीं आ पा रहा था कि यह सब सार्वजानिक स्थान पर आखिर किया क्या जा रहा है। सभी लोग इन लड़कियों को देख कर आश्चर्यचकित थे।

जानकारी के लिए बता दें की यह घटना चीन की राजधानी बीजिंग की है। बीजिंग में कुछ लड़कियां मेट्रो में चढ़ीं और वहां बैठ कर अपने चहरे व अन्य अंगों पर कॉन्डोम चिपका लिए। जिसके चलते उस समय यात्रा कर रहे सभी यात्री हैरान हो गए थे।

Condoms seen getting stuck on the faces of girls in metro 1Image Source:

आखिर क्या था असल मामला –
इस घटना की असली खबर यह है कि यह असल में एक पब्लिसिटी कैंपेन था, जिसको चीन की एक कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी ने चलाया था। इस पब्लिसिटी कैंपेन में मॉडल्स को अपने चेस्ट, हाथ और चेहरे पर कॉन्डोम को चिपकाना था। इस प्रकार से यह पब्लिसिटी कैंपेन चलाने का उद्देश्य पब्लिक को यह बताना था कि हमारी कंपनी कॉन्डोम बनाने में जिस लुब्रिकेंट का प्रयोग करती है वह त्वचा के लिए घातक नहीं है।

Condoms seen getting stuck on the faces of girls in metro 2Image Source:

खैर मेट्रो में लड़कियों की इस प्रकार की हरकत को कुछ लोगों ने तत्काल अपने कैमरे में कैद कर लिया और इन फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद बहुत से लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। अधिकतर लोगों ने इस कैंपेन को भद्दा मजाक कहा, तो कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस प्रकार के कार्य पर अपनी नाराजगी जताई। जहां तक इन कंडोम्स की बात है तो हो सकता है कि चीन की इस कंपनी का यह कॉन्डोम वाकई त्वचा के लिए बेहतर हो, पर चाइनीज वस्तुओं को लेकर भारत की जो सोच और मानसिकता है उसकी नजर से देखा जाए तो चाइनीज कंडोम्स को यूज करना खतरे से खाली नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here