दिल्ली के स्कूलों में हर क्लासरूम में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

0
365

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली का बजट पेश किया। इस बजट में आम आदमियों को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बजट की खास बातें यह हैं कि बजट में स्कूली शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही महिलाओें की सुरक्षा पर भी अहम फैसले लिए गए हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से वर्ष 2016-17 के लिए बजट पेश किया गया। सिसोदिया ने इस बजट में शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अहम फैसले लिए हैं। सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के हर स्कूल की क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए सौ करोड़ खर्च किए जाएंगे। साथ ही तीन सालों में हर सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल की ही तरह बनाया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा। छात्राओं के लिए सभी स्कूलों में टॉयलेट की सुविधा अलग से की जाएगी। इसके अलावा स्कूल के टीचरों को भी जनगणना आदि कामों में नहीं लगाया जाएगा। स्कूल खुलने के दौरान ही छात्रों की बेसिक सुविधाओं की जांच भी की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा और जल्द ही 5500 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

ptiImage Source: http://www.livemint.com/

वहीं यातायात व्यवस्था में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए भी डीटीसी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बसों में चार हजार मार्शल तैनात किए जाएंगे। मोहल्ला रक्षक दल को भी बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इसके प्रस्ताव के लिए दो सौ करोड़ का बजट रखा गया है। कामकाजी महिलाओं के लिए करीब 200 महिला छात्रावासों की योजना बनाई गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी 1068 करोड़ का बजट रखा गया है। इसके अतिरिक्त भी बजट में दिल्ली के हित से जुड़ी कई घोषणाएं की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here