जब पं. नेहरू की पसंदीदा सिगरेट के लिए 200 किमी दूर भेजा गया विमान

0
416

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पसंदीदा सिगरेट को मंगाने के लिए एक बार विशेष रूप से विमान 200 किलो मीटर दूर भेजा गया था। यह वाकया भोपाल का है।

पंडित जवाहर लाल नेहरू अपने कार्यकाल के दौरान एक बार भोपाल गए थे। यह हर किसी को पता था कि नेहरू खाने के बाद सिगरेट पीते थे। इसी दौरान राजभवन में यह पता चला कि नेहरू की पसंदीदा सिगरेट ब्रांड 555 भोपाल में नहीं मिल रही है। यह पता चलते ही भोपाल से इंदौर एक विशेष विमान भेजा गया। इंदौर एयरपोर्ट पर सिगरेट के कुछ पैकेट पहुंचाए गए और विमान सिगरेट के पैकेट लेकर वापस भोपाल लौट आया। इस घटना का जिक्र मप्र राजभवन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

मप्र के राजनेता शंकरदयाल शर्मा और पं. नेहरू के बीच काफी नजदीकी थी। इस वजह से अक्सर नेहरू मप्र आया करते थे। जवाहरलाल नेहरू अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान 18 बार से ज्यादा बार भोपाल आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here