जब फेक आईडी से चैट करने पर रिश्ता हो गया शर्मसार

0
411

देखा जाये तो फेसबुक बहुत कमाल का ऐप है। इसके कारण बहुत से दूर बैठे दोस्तों और रिश्तेदारों को आसानी से करीब लाया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर फेसबुक आज सोशल मीडिया का एक सशक्त हिस्सा भी है जहां लोग अपने विचारों को खुले रूप से साझा करते हैं, पर बहुत से लोग ऐसे माध्यमों का दुरुपयोग करते भी नजर आते हैं। खुद फेसबुक की मानें तो आज के समय में इस ऐप पर हज़ारों आईडी नकली नाम से चल रही है, जो कि फेसबुक का दुरुपयोग करना ही है। अपने देश में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो फेक आईडी बना कर लोगों को गुमराह करते हैं या फिर अंजान लोगों को फ़ंसाने का काम करते हैं, लेकिन कभी-कभी पासा उल्टा भी पड़ जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बता रहे हैं जिसमें एक महिला और पुरुष फेक आईडी बना कर आपस में चैट करते थे, पर जब असल जिंदगी में दोनों मिले तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

क्या है मामला-

1Image Source: http://images.jagran.com/

असल में एक महिला और एक पुरुष फेक आईडी बना कर आपस में 6 महीने तक चैट करते रहे पर जब दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले तो वहां बवाल खड़ा हो गया। मामला है बरेली के मढ़ीनाथ नामक क्षेत्र का। यहां का एक युवक फेसबुक पर एक महिला की आईडी से जुड़ गया। दोनों के बीच लगभग 6 महीने तक चैट होती रही और दोनों भावनात्मक तौर पर एक दूसरे से काफी जुड़ गये। इन दोनों ने चैट पर एक दूसरे को अविवाहित बताया था। समय गुजरता रहा, दोनों ने फेसबुक पर प्यार का इजहार भी कर लिया। इसके बाद युवक ने युवती से मिलने को कहा पर वह मना करती रही। कई बार युवक द्वारा गुजारिश करने के बाद युवती आखिरकार मान ही गई और दोनों ने अय्यूब खां चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट पर मिलने का मन बना लिया। दोनों लोग तय समय पर रेस्टोरेंट पहुंचे और जब एक दूसरे को देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई क्योंकि असल में वे पति-पत्नी निकले। उस समय जो हालत पति की थी, वही हालत पत्नी की भी थी। बस फिर क्या था, दोनों के बीच रेस्टोरेंट में ही विवाद होने लगा। मामला घर तक पहुंचा तो घर में भी काफी बवाल हुआ। विवाद जब बहुत ज्यादा बढ़ गया तो पत्नी ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला कर लिया। पुलिस फिलहाल दोनों के बीच के इस झगड़े को लेकर कुछ कहने से बच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here