आज का इतिहास- चंद्रगुप्त प्रथम पाटलिपुत्र के शासक बने

0
1026

26 फरवरी का इतिहास भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। आज ही के दिन चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया था। चन्द्रगुप्त प्रथम इतिहास के प्रसिद्ध गुप्त वंश के प्रवर्तक तथा प्रथम शासक थे। ऐसा माना जाता है कि इस वंश की शुरूआत 320 ई. में 26 जनवरी के दिन हुई थी। इसके अलावा आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह किया गया था। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन भी आज ही हुआ था।

1Image Source: https://k43.kn3.net/

विश्व इतिहास में आज ही के दिन जापान में सेना ने तख्तापलट किया था। इसके अलावा आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को आज ही के दिन नष्ट किया था।

इसके अलावा भारत समेत विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई, जो इस प्रकार है –

320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।

2Image Source: https://upload.wikimedia.org/

1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह।
1858 – असम शाही परिवार को फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ को फांसी पर चढ़ाया गया।
1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।

3Image Source: http://ananth.org/

1966 – स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन।
1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू।
1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया।

4Image Source: http://4.bp.blogspot.com/

1972 – राष्ट्रपति वीवी गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
2001 – आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here