रैंप पर बेबी बंप के साथ दिखीं मॉडल कैरल ग्रेसियस

0
395

मॉडलिंग एक ऐसा करियर है जिसके बारे में ज्यादातर लोग ये ही सोचते हैं कि यह शादी और बच्चा होने के बाद खत्म हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मॉडल कैरल ग्रेसियस ने इस बात को गलत ठहराते हुए बेबी बंप के साथ ही रैंप वॉक किया। अगर आप सोच रहे हैं कि कैरल ग्रेसियस कौन हैं तो हम आपको बता दें कि ग्रेसियस मॉडलिंग के क्षेत्र में बहुत ही जाना-माना नाम हैं। अगर आप उनके नाम को नहीं जानते हैं तो उन्हें देख कर आपको उन्हें पहचानने में जरा भी समय नहीं लगेगा।

आपको बता दें कि ग्रेसियस ने फैशन फिल्म में भी काम किया था। इतना ही नहीं जब उनके साथ मालफंक्शन में एक घटना हुई थी उसके बाद उन्हें लेकर कई तरह की बातें बनने लगी थी। जिनको गलत साबित करने के लिए उन्होंने बिग बॉस शो में एंट्री कर के अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। ग्रेसियस पहले से ही काफी बोल्ड और आत्मविश्वास से भरी महिला रही हैं।

rapImage Source: http://drop.ndtv.com/

ग्रेसियस ने काफी समय पहले शादी की थी। जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि हो सकता है कि अब वो मॉडलिंग ना करें। इतना ही नहीं जब यह खबर आई कि वो प्रेग्नेंट हैं तो उसके बाद तो सभी ने इस बात को मान ही लिया था कि अब वो ग्रेसियस को कभी भी मॉडलिंग करते नहीं देख पाएंगे, लेकिन सभी अफवाहों को दर किनार करते हुए ग्रेसियस हाल ही में हुए लैक्मे फैशन वीक में कुछ इस अंदाज से निकलीं कि सभी उन्हें देख कर हैरान हो गए।

उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ ही रैंप पर वॉक किया, जिसके बाद सभी ने उनकी बहुत प्रशंसा की। वो रैंप पर गौरांग शाह के डिजाइन को पेश करने के लिए आई थीं। उस समय उनके चेहरे पर काफी आत्मविश्वास दिख रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here