इसलिए मेल शर्ट में दांई व फीमेल शर्ट में बांई ओर होते हैं बटन

0
616

शर्ट में बटन किस ओर होते हैं ये सवाल सुनने में तो बहुत सरल लगता है, पर यदि आप इस सवाल को एक मेल और एक फीमेल पर्सन से पूछते हैं तो आपको दो अलग-अलग जवाब मिलते हैं। असल में मेल शर्ट में बटन दांई और फीमेल शर्ट में बांई ओर होते हैं। हो सकता है कि पुरुष और महिला को बराबरी के अधिकार देने की वकालत करने वालों को शायद यह बात पसंद न आये पर इस तथ्य को लेकर कई प्रकार के तर्क दिए गए हैं।

आज हम उन सभी तथ्यों और तर्कों को आपके सामने रख रहे हैं जो यह बताते हैं कि महिला और पुरुष शर्ट में बटन को लेकर इतनी असमानता क्यों रखी गई है।

1- पुरुष दायें हाथ का उपयोग ज्यादा करते हैं- इस बारे में एक तर्क यह भी रखा जाता है की पुरुष अपने दायें हाथ का उपयोग बायें हाथ की अपेक्षा ज्यादा करते हैं। इसीलिए मेल शर्ट में बटन दायीं ओर लगाये जाते हैं, पर महिलाओं को पहले के समय में अन्य महिला ही कपड़े पहनाया करती थी इसीलिए उनकी शर्ट में बांई ओर बटन लगाये जाते हैं।

2- नेपोलियन की देन है यह व्यवस्था- कुछ लोगों का मानना है कि यह व्यवस्था नेपोलियन वोनपार्ट की देन है। इन लोगों का कहना है कि नेपोलियन अपनी खास अदा से अपनी शर्ट में एक हाथ डाल कर खड़े होते थे, पर महिलाएं उनका मजाक बनाती थीं। जब यह बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने पुरुष और महिलाओं के बीच अंतर करने के लिए ऐसी व्यवस्था को लागू कर दिया था।

1Image Source: http://www.charlesriverapparel.com/

3- इस तर्क को कुछ आधुनिक माना जाता है- ऐसा कहा जाता है कि कपड़ा निर्माता कंपनियों ने अपनी सुविधा के लिए ही ऐसा किया है। असल में पहले के समय से ही शर्ट बहुत बड़ी मात्रा में बनती आ रही है। ऐसे में इन कंपनी मालिकों के आगे ये चुनौती थी कि पुरुष और महिला की शर्ट की पहचान कैसे अलग-अलग की जाए। इसलिए ही उन्होंने मेल शर्ट में दांई तथा फीमेल शर्ट में बांई ओर बटन लगाना प्रारंभ किया था।

हालांकि इन 3 तर्कों में कौन सा सही है यह शोध का विषय हो सकता है, पर इस भागमभाग वाली जिंदगी में यह जान लेना कि पुरुष और महिला की शर्ट में बटन अलग-अलग जगह होते हैं, कम दिलचस्प नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here