दुल्हन को पसंद नहीं आई दूल्हे की दाढ़ी, किया शादी से इंकार

0
879
शादी

कभी कभी शादी विवाह में कुछ चीजें रूकावट पैदा कर देती हैं। हाल ही के एक विवाह में दूल्हे की दाढ़ी देख ही दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया। दुल्हन द्वारा इंकार करने पर बाराती भी घबरा गए। दरअसल आजकल आपने देखा होगा कि हर दूसरा लड़का दाढ़ी मूछें रखता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि युवाओं में दाढ़ी मूछों का एक फैशन सा चल पड़ा है। इसी के चलते युवक अपनी पर्सनेलिटी के हिसाब से दाढ़ी मूछें रखने लगें हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के एक विवाह में यही दाढ़ी मूंछ परेशानी का कारण बन गई।

असल में जब एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो उसकी दाढ़ी मूंछ देखकर लड़की ने नाराजगी जताई। दुल्हन के घर वालों ने भी दाढ़ी मूछों के बढ़ाने पर आपत्ति जताई तथा लड़के से दाढ़ी मूंछ साफ कराने की मांग की। दूल्हे ने लड़की के परिजनों की इस मांग को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि लड़की वालों ने बारात वापिस ले को कह दिया। इसके बाद आपसी बातचीत का दौर चला और किसी प्रकार मामला सुलझा तथा शादी संपन्न हुई। आइये अब आपको पूरी स्टोरी के बारे में बताते हैं।

यह है पूरा मामला –

यह है पूरा मामलाImage source:

यह मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले अजंटी गांव से सामने आया है। यहां के निवासी राधेश्याम की बेटी का विवाह जूनापानी गांव के मंगल चौहान नामक युवक से तय हुआ था। बीते सोमवार को जब लड़का अपनी बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा तो दूल्हे की लंबी दाढ़ी देखकर लड़की वालों ने नाराजगी जाहिर की। दुल्हन के पिता ने दूल्हे से दाढ़ी को कटवाने की बात कही। इस को दूल्हे ने अस्वीकार दिया।

बात लड़की तक पहुंची तो उसने ऐसे लड़के से विवाह करने से ही इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। दूल्हा तथा दुल्हन अपनी अपनी बात पर अड़े थे। दूल्हे का कहना था कि उसने यह दाढ़ी मन्नत के तौर पर रखी है। अतः वह नहीं कटवा सकेगा। खैर मामले में गांव के बुजुर्ग लोग शामिल हुए तथा दाढ़ी को कटवाने के लिए लड़के को मनाया। कुछ समय बाद लड़के ने गांव के मंदिर में ही अपनी दाढ़ी को कटवाया तथा उसके बाद यह विवाह संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here