एक्टर कबीर बेदी चौथी बार बंधे शादी के बंधन में

0
473

अपने समय के मशहूर कलाकार कबीर बेदी का 70वां जन्मदिन उनके लिए काफी ख़ास रहा, क्योंकि इस दिन वह चौथी बार शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने अपनी करीबी दोस्त परवीन दुसांज (42) से शादी कर ली है। उनकी चौथी पत्नी परवीन एक ब्रिटिश नागरिक हैं। वह एक ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री हैं।

Kabir Bedi and Parveen DusanjImage Source:

सबसे बड़ी हैरत की बात यह है कि कबीर की पत्नी परवीन, उनकी बेटी पूजा बेदी से उम्र में 4 साल छोटी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं हैं। वह इस शादी में मौजूद भी नहीं थीं। इतना ही नहीं वह इस शादी से इतनी नाराज़ थीं कि उन्होंने अपनी नाराज़गी ट्विटर पर इस तरह जाहिर की, उन्होंने लिखा है कि परियों की सभी कहानियों में एक बुरी मां या एक चुड़ैल होती है, मेरी भी आ गई है।

https://twitter.com/parveendusanj/status/688506610939990016/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw

Image Source:

अपने जन्मदिन के पहले कबीर बेदी व परवीन दुसांज शनिवार को गुरुद्वारे में मत्था टेकने और आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने अगले दिन शादी कर ली। इस शादी में दोनों के सिर्फ करीबी मित्र ही मौजूद थे।

कबीर ने पहली शादी प्रोतिमा बेदी से की थी। वह एक डांसर थीं। पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी प्रोतिमा के बच्चे हैं। कुछ समय बाद दोनों के बीच रिश्ते ख़राब होने लगे और कबीर का अफेयर उस समय की कामयाब एक्ट्रेस परवीन बॉबी से चला, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। जिसके बाद कबीर ने ब्रिटेन की फैशन डिजाइनर रही सुसैन हम्फ्रेस से दूसरी शादी की, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता तलाक में बदल गया। सुसैन और कबीर का एक बेटा भी है, जिसका का नाम ऐडम है। वह एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल हैं। फिल्म ‘हेलो कोई है’ से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
1990 में कबीर ने अपनी तीसरी शादी की। उनकी तीसरी पत्नी का नाम निक्की था। वह एक रेडियो प्रेसेंटर थीं, लेकिन साल 2005 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इन दोनों का कोई बच्चा नहीं है। इसके बाद पिछले काफी समय से कबीर और परवीन दुसांज रिलेशनशिप में थे। अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर कबीर ने परवीन के साथ चौथी शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here