जब आसमान से हुई खून, गाय और मरे हुए इंसान की बारिश

0
662

आपने आसमान से उल्कापिंड, या वर्षा के पानी के साथ बर्फ को गिरते हुए तो देखा ही होगा लेकिन क्या आपने आसमान से खून, मछली, गाय के साथ इंसान के आसमान से गिर कर नीचे आने की बात सुनी है। पढ़ने में भले ही अजीब सा लग रहा हो लेकिन यह पूरी सच्चाई है। पहले कई बार हम आपको मछलियों की बारिश की जानकारी दे ही चुके हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबो-गरीब चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आसमान से गिरने के कारण एक रहस्य बन चुकी है।

1. जब आसमान से गिरी गाय
ये अजीबो-गरीब घटना जापान की फिशिंग बोट में देखने को मिली। आसमान से अचानक गाय के गिरने की खबर ने पूरी जगह हड़कपं मचा दिया। लेकिन आपको बता दे कि ये गाय आसमान के अंदर से नहीं बल्कि एक प्लेन से गिरकर नीचे आई थी। इसी तरह से दूसरी घटना 2007 में वाशिंगटन में देखने को मिली जब एक पहाड़ से गाय गिरती हुई सीधे कार पर जा गिरी। उस कार में कपल हाइवे की ओर से गुजर रहा था। तभी अचानक गाय कार के ऊपर गिर गई। कार तो डैमेज हो गई पर अंदर बैठे कपल को कोई चोट नहीं आई। 2013 में इसी तरह से ब्राजील में हुई घटना जिसमें एक घर के बेडरूम के अंदर गाय छत से आ गिरी।

humans-start-falling-from-the-skyImage Source:

2. मरा हुआ आदमी
इसके बाद सबसे शॉक करने वाली घटना उस समय देखने को मिली जब जून 2015 में एक मरा हुआ व्यक्ति लंदन की बिजनेस यूनिट की एयरकंडीशनिंग यूनिट में आकर गिरा। जिसके पास ना तो की पैराशूट था और ना ही रस्सी। जिससे पता नहीं चल पाया कि यह व्यक्ति आया कहां से है।

humans-start-falling-from-the-sky-2Image Source:

3. खून की वर्षा
खून की वर्षा ऐसा सुनते ही रोगटे खड़े हो जाते है। पर आसमान से खून की बारिश नहीं होती बल्कि इसी के रंग का पानी आसमान से गिरने के कारण इसे कलर्ड रेन या ब्लडरेन कहा जाता है। क्योंकि चारों ओर फैल रहा प्रदूषण जब हवा धूल मिट्टी के साथ उड़कर आसमान में चला जाता है तो वर्षा होने के दौरान पानी का रंग लाल होकर गिरने लगता है। 2008 में कॉलम्बिया बेगाडो, चोको और में बैक्टिरयोलॉजिस्ट में बल्ड रेन होने के दावे किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here