जानें क्या है एक्वेरियम रखने के फायदे

0
641

आजकल हर किसी को घर में एक्वेरियम रखना बहुत पसंद आता है। ये देखने में जितना सुन्दर लगता है, उतना ही इसे घर में रखने के फायदे भी होते हैं। यह आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के साथ-साथ आपके घर में सुख समृद्धि बनाए रखने मे भी मदद करता है। आज के समय में लोग काफी आगे बढ़ गए हैं और वो एक्वेरियम को केवल एक सजावट की ही वस्तु समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर में एक्वेरियम को रखना काफी अच्छा होता है। इससे घर में आने वाली सभी परेशानियां कम हो जाती हैं और घर में सुख बना रहता है।

मार्केट में आपको कई तरह के डिजाइन के एक्वेरियम देखने को मिल जाएंगे। अगर आपके घर में बड़ा एक्वेरियम रखने की जगह नहीं है तो आपकी सुविधा के लिए मार्केट में छोटे एक्वेरियम भी हैं। अगर आप भी अपने घर में खुशियों को बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी भी आकार के एक्वेरियम को ला सकते हैं। प्राचीन काल से मछलियों को लेकर यही कहा जाता रहा है कि मछलियां घर में धन बनाए रखने में मदद करती हैं और इसीलिए पहले के राजाओं के घरों में एक तालाब जरूर होता था। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जाता है कि अगर आप रोज मछलियों को खाना देते हैं तो उससे आपको मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

fish1Image Source: http://www.iconhomedesign.com/

अगर आप भी घर में एक एक्वेरियम रखने की सोच रहे हैं तो केवल घर में एक्वेरियम रख लेने से सब सही हो जाएगा ऐसा नही है। एक्वेरियम रखने का भी एक तरीका होता है। वास्तु शास्त्र के शब्दों में कहे तो इसे घर में रखने का एक उचित स्थान होता है तथा इसमें मछलियां रखने की भी एक निश्चत संख्या होती है। अक्सर लोग घर में एक्वेरियम तो रख लेते हैं, लेकिन उसे सही स्थान पर नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण उन्हें कुछ फर्क महसूस नहीं होता। तो हम आपको बता दें कि जब भी अपने घर में एक्वेरियम रखें तो उसे अपने घर की उत्तर-पूर्व की दिशा की ओर ही रखें। इतना ही नहीं कई बार लोग एक्वेरियम को अपने कमरे के मध्य में या फिर घर के बीच में रख देते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे एक्वेरियम का प्रभाव कम हो जाता है।

अक्सर लोग एक्वेरियम को रसोईं घर में भी रख देते हैं, पर रसोईं घर में भी एक्वेरियम को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में धन की कमी होने लगती है। इतना ही नहीं, अगर आप अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखना चाहती हैं तो उसके लिए आप एक्वेरियम को अपने घर के मुख्य दरवाजे से बायीं तरफ ही रखें, लेकिन अगर आप इसे दायीं ओर रखेंगी तो इससे आपके घर में मौजूद पुरुषों का मन चंचल हो सकता है और वो किसी अन्य स्त्री के चक्कर में पड़ सकते हैं। अगर आपको अपने घर की दिशाओं के बारे में सही से समझ में नहीं आता है तो उसके लिए आप अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास जा कर घर की तरफ मुंह करके देखें। इसके बाद घर का जो हिस्सा आपके दायीं ओर होगा वो आपके घर का दायां भाग होगा और बायीं ओर का भाग घर का बायां भाग होगा। इतना ही नहीं, आप एक्वेरियम को जहां भी रखें उस स्थान पर प्रकाश की भी अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

fish hImage Source: http://blog.construir.arq.br/

अब बात करते हैं कि एक एक्वेरियम में कितनी मछलियां होनी चाहिए। अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है और वो एक या दो ही मछलियां रखते हैं। आप जब भी एक्वेरियम में मछलियों को रखें तो एक्वेरियम के आकार का भी ध्यान जरूर रखें। छोटे एक्वेरियम में आप 3 मछलियां रख सकती हैं, लेकिन बड़ा एक्वेरियम है तो उसमें कम से कम नौ मछलियां तो जरूर रखें। वास्तु शास्त्र के जानकारों का भी ये ही कहना है कि एक एक्वेरियम में नौ मछलियां तो होनी ही चाहिए।

संख्या के साथ-साथ मछलियों का रंग भी महत्वपूर्ण होता है। अगर आप अपने घर में नौ मछलियां रखने जा रहे हैं तो उनमें से आठ लाल मछलियां और एक काली मछली जरूर रखें। इतना ही नहीं अपने एक्वेरियम में एक सुनहरे रंग की मछली जरूर रखें। अगर आपके एक्वेरियम में कोई मछली मर जाए तो उसके स्थान पर उसी रंग की दूसरी मछली जरूर रख दें। आप चाहें तो अपनी मछलियों के साथ बातें कर के भी अपने पूरे दिन की थकान को दूर कर सकती हैं।

fish 3Image Source: http://www.aquariumwall.website/

घर में एक्वेरियम रख लेने से ही सब कुछ नहीं होता है। अगर आप उसका सही से ख्याल नहीं रखेंगी तो आप के घर में कभी भी मछलियां नहीं रह पाएंगी। एक्वेरियम को हमेशा एक साफ सुथरे स्थान पर ही रखें और समय-समय पर उसका पानी जरूर बदलते रहें। इतना ही नहीं मछलियों को कभी भी ज्यादा भोजन न दें। आपने देखा होगा कि आप जब भी मछलियों को भोजन देती हैं तो वो उसे बहुत ही जल्दी खत्म कर देती हैं, तो इसका यह मतलब कभी नहीं होता कि उन्हें और भोजन की आवश्यकता है। मछलियों को एक सीमित मात्रा में ही भोजन देना चाहिए, नहीं तो वह अधिक भोजन खा कर भी मर सकती हैं। रात में सोते समय कभी भी कमरे की लाइट को बन्द ना करें क्योंकि इससे मछलियां डर जाती हैं और उनकी कुछ ही दिनों में मृत्यु हो जाती है। तो अच्छा होगा कि आप अपने एक्वेरियम में एक हल्की रोशनी वाली लाइट जरूर लगा दें और जब भी आपको लगे कि कमरे में अन्धेरा हो गया है तो उसे जला दें ताकि मछलियों के डर ना लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here