रियल बॉर्बी के लिए खूबसूरती बनी परेशानी, अकेला नहीं छोड़ते मां-बाप

0
572

इस बात को सभी मानते हैं कि हर लड़की खूबसूरत दिखने की चाह रखती है लेकिन आज हम आपको एक लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसकी दुश्मन उसकी खूबसूरती बन गई है। उसे ह्यूमन बॉर्बी डॉल के नाम से जाना जाता है। इसका नाम एंजेलिका केनेवा है। जो आजकल अपनी खूबसूरती के चलते चर्चाओं में छाई हुई है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी ये इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि जिसके चलते इसके माता पिता एंजेलिका को घर से अकेले बाहर जाने नहीं देते हैं।

Beauty becomes tension for barbie1Image Source:

उसकी परेशानी सिर्फ यहीं तक नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर भी जाना होता है तो उसकी मां हमेशा साथ चलती हैं। जान लें कि एंजेलिका अभी 26 साल की है। जिसे उसके माता पिता ने एकदम डॉल की तरह पाला है। वह पेशे से एक मॉडल है। वहीं उनका वजन भी सिर्फ 38 किलो है। जो रूस की राजधानी मॉस्कों में रहती है। वहीं जान लें कि उनके देखने वाले उनको रियल ह्यूमन बॉर्बी डॉल के नाम से पुकारते हैं।

Beauty becomes tension for barbie2Image Source:

एक तरफ देखा जाता है कि जहां दुनियाभर की लड़कियां अपने आपको खूबसूरत बनाने के लिए ना जाने कितने जतन करती है। सर्जरी से लेकर पार्लरों में इतना पैसा खर्च करती हैं लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें खूबसूरती नसीब नहीं होती। वहीं एंजेलिका के लिए उसकी खूबसूरती ही दुश्मन बन गई है क्योंकि इसके चलते ना तो वह घर से बाहर निकल पाती और ना ही पसंद के कपड़े पहन पाती है। जैसा की हम बता चुके हैं कि उसके कपड़े भी माता पिता ही डिसाइड करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here