गली के रेस्टोरेंट में खाना खाते दिखे बराक ओबामा

0
415

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, जिनके एक इशारे पर ना जाने क्या से क्या हो जाए। उनको गली के एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए देखा गया है।अब आप सोच रहे होंगे कि जिस इंसान के पीछे कारों का काफिला चलता है। जिसके एक इशारे पर दुनिया की कोई भी चीज उनके सामने पेश की जा सकती हैं। ऐसे में उन्हें ऐसे रेस्टोंरेट में खाना खाते देखा जाना थोड़ा हजम नहीं हो रहा।

obama

आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालें, उससे पहले आप ये तो मानते हैं न कि बेशक वो दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान हों लेकिन उनका दिल एकदम बच्चे जैसा है और वह काफी ज्यादा भावुक इंसान भी हैं। वहीं आप हमारे देश के पीएम मोदी जी की तरह ही उन्हें समझ लीजिए। जैसा हमारे देश के पीएम का पता नहीं चलता की उनके मूड में क्या चल रहा है। ऐसा ही कुछ उनके साथ भी है। दरअसल उनका रात को घूमने का मन था। जिसके चलते वह एंथनी बौर्डन को अपने साथ लेकर हनोई की सड़कों पर घूमने निकल गये। जिसके बाद उनका काफिला एकदम अचानक से एक गली के बाहर छोटे से रेस्टोरेंट के आगे रूक गया।

obama2

आपको शायद अब भी यकिन नहीं आ रहा होगा कि दुनिया का इतना पॉवरफूल इंसान एक छोटे से रेस्टोरेंट में क्यों आया। वहीं आपकी तरह ही उनके वियेतनामी सुरक्षाकर्मी और स्पेशल सर्विेसेस एजेंट्स भी अचंभित रह गये। जिसके बाद उन्होंने इस उस पूरे एरिया को कवर कर दिया। वहीं बराक ओबामा को काफी भूख लगी थी और वह बेफ्रिक होकर सूप और डिनर का आनंद उठाते रहे। वहीं इसके अलावा उन्होंने वियतनामी बीयर को भी अपने खाने में शामिल किया और 6 डॉलर का बिल चुकाकर भी गये।

obama4Image Source :http://hindinews24-d50.kxcdn.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here