अवतार सिंह मौनी – 45 किलों वजनी और 2115 फीट लम्बी है इनकी पगड़ी

0
871
अवतार सिंह

 

आपने बहुत से ऐसे सिक्खों को देखा होगा जो पगड़ी बांधते हैं पर क्या आपने किसी ऐसे सिक्ख को जानते हैं जो इस दुनियां की सबसे बड़ी पगड़ी बांधता है यदि नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही सिख साहिबान से मिलाने जा रहें हैं जो दुनियां की सबसे बड़ी तथा भारी पगड़ी बांधने वाले एकमात्र सिख हैं। इनका नाम “अवतार सिंह मौनी” है। अवतार सिंह अमृतसर के निवासी हैं। ये जिस पगड़ी को अपने सिर पर बांधते हैं वह दुनियां की सबसे बड़ी तथा भारी पगड़ी है। इस पगड़ी को बांधने के लिए अवतार सिंह को करीब 6 घंटे का समय लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी की अवतार सिंह की इस पगड़ी का वजन 45 किलों का है तथा इसकी लंबाई 2115 फिट की है।

अवतार सिंहImage Source:

आपको बता दें कि इस प्रकार की पगड़ी बांधने वाला दुनियां में अन्य कोई व्यक्ति नहीं है। हैरानी की बात यह है कि अपनी इस भारी भरकम पगड़ी को अवतार सिंह स्वयं बांधते हैं और वे लगातार 16 वर्षों से इस प्रकार की पगड़ी बांध रहें हैं। इस पगड़ी के कारण उनकी लोकप्रियता लोगों में बहुत बढ़ गई है। अवतार सिंह मौनी जब इस प्रकार की पगड़ी बांध कर अपनी बुलेट बाइक से सड़क पर निकलते हैं तो उनको देखने वालों की भीड़ लग जाती है। अवतार सिंह बताते हैं की उनकी इस ख़ास पगड़ी में 30 किलों वजन कपडे का ही होता है, इसके अलावा वे अपनी इस पगड़ी में सिक्ख धर्म से सम्बंधित उसके धातुओं से बने कुछ चिन्ह आदि भी लगाते हैं इसलिए पगड़ी का वजन बढ़ जाता है। इस ख़ास पगड़ी को बांधने के बाद में अवतार सिंह मौनी कार में नहीं बैठ पाते हैं इसलिए वे अपनी बुलेट बाइक पर शान से निकलते हैं। देखा जाएं तो पगड़ी सिक्ख धर्म के लोगों की शान होती है, पर यह खास पगड़ी अवतार सिंह मौनी के लिए न सिर्फ उनकी शान है बल्कि उनकी एक अलग पहचान भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here