सलमान खान की बहन अर्पिता के घर आया बेबी बॉय

0
309

बॉलीवुड के दबंग खान का परिवार बेशक कुछ समय से मलाइका और अरबाज के बीच चल रही तलाक की टेंशन को लेकर परेशान हो, लेकिन आपको जानकर खुशी होगी की उनके परिवार में खुशियों ने कदम रख दिया। दरअसल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मामा बन गये हैं। उनकी प्यारी बहन अर्पिता ने एक प्यार से नन्हें मेहमान को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद अर्पिता के पति आयुष ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। आयुष ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्‍टाग्राम पर लिखा है कि’ इंतजार खत्‍म हुआ, हमारे छोटे प्रिंस आहिल का आगमन।’

001Image Source :https://twitter.com/

अर्पिता और आयुष ने अपने नन्हे प्रिंस का नाम आहिल रखा है। परिवार में नन्हे मेहमान के आने से काफी खुशी का माहौल है। अर्पिता और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अर्पिता की डिलिवरी मुंबई के हिंदुजा हेल्थ केयर हॉस्पिटल में हुई है।

002Image Source :https://www.instagram.com/

बता दें कि अर्पिता, आयुष की शादी नवंबर 2014 में हुई थी। अर्पिता अपने भाई सलमान खान के काफी करीब है। वह सलमान से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। वहीं, सलमान भी अपनी नाजों से पली बहन के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। सलमान ने अर्पिता की शादी भी काफी धूमधाम से की थी। जिसकी सारी जिम्मेदारी उन्होंने खुद उठाई थी। दो महीने पहले अर्पिता की गोदभराई की रस्म भी काफी जोर शोर से की गई थी। जिसकी तस्वीरें खुद अर्पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here