इस शहर में हुई सेब की बारिश, जानिए इस बारे में

0
522

आपने अभी तक पानी के अलावा मछली तथा मेंढक की बारिश के बारे में सुना ही होगा, इस बारे में हम अपने इस पोर्टल पर भी कई आलेख लिख चुके हैं। हमने इन असामान्य बारिशों के बारे में आपको समय-समय पर जानकारी दी गई है पर क्या आपने कभी आकाश से हुई “सेब” की बारिश के बारे में सुना है, यदि नहीं तो आज हमको इस बारे में बता रहें हैं, एक ऐसे स्थान के बारे में जहां पर आकाश से सेब की बारिश हुई। आइये जानते हैं इस स्थान के बारे में।

appleimage source:

आकाश से सेब की बारिश होने वाला यह स्थान इंग्लैंड का कोवेन्ट्री शहर है, इस शहर में सेब की बारिश हुई, यह घटना सुबह के समय हुई थी और इस प्रकार से सेब की बारिश होती देख, यहां रहने वाले लोग चकित रह गए। आसमान से हुई सेब की बारिश के कारण जगह-जगह सेब ही पढ़ें नजर आने लगें और सारे शहर को में जाम लग गया, इस बारिश के बाद में सभी जगह सेब ही सेब नजर आने लगें और यहां के लोगों को इस बारिश के कारण काफी समस्या पैदा हो गई। इस शहर का एक ड्राइवर इस बारिश के बारे में बताते हुए कहता है कि “जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला तो उनका पूरा गार्डन सेबों से भरा हुआ था। लेकिन जब उनकी नजर सड़क पर गई तो वह हैरान रह गए। क्योंकि सेब सिर्फ उनके घर पर ही नहीं बल्कि पूरे शहर पर बरसे थे।”
इस शहर में सेब बहुत ज्यादा संख्या में बरसे थे, इसलिए बहुत से लोगों का अनुमान था कि इन सभी सेबों को किसी ने प्लेन से भरकर नीचे की ओर फेंका होगा, पर कई लोग यह भी कह रहें थे कि इतनी संख्या में कोई इतने सेबों को कैसे फेंक सकता है।

1image source:

इस बारे में वैज्ञानिक कहते हैं कि इस प्रकार की घटनाएं बवंडर द्वारा होती है यदि वह किसी स्थान से गुजरता है तो अपने साथ में वहां की कई चीजें ले उड़ता हैं, इसी प्रकार से कोई बवंडर यदि किसी सेब के बाग के ऊपर से उड़ा होगा, तो वहां के सेब उसके बीच में आ गए होंगे और जब वह बवंडर शांत हुआ होगा, तो वह सारे सेब इस शहर के ऊपर गिर पढ़ें होंगे। जानकारी के लिए हम आपको यह बता दें कि इंग्लैंड के कोवेन्ट्री शहर में यह बारिश 2011 में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here