आश्चर्य – 3 दिन तक कब्र में दफन नवजात बच्चा निकला जीवित

0
399

 

कभी-कभी इस प्रकार की घटनाएं देखने या सुनने को मिल जाती हैं जिनके कारण कोई भी चकित हो सकता है, हाल ही में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली है, जिसमें एक बच्चा 3 दिनों तक कब्र में दफन होने के बाद भी जीवित निकल आया। जी हां, और इसलिए ही यह खबर वर्तमान में काफी वायरल हो रही है। कोई भी बड़ा से बड़ा व्यक्ति यदि जीवित अवस्था में कब्र में दफना दिया जाए, तो वह जीवित रह ही नहीं सकता पर इस बच्चे के साथ में चमत्कार घटित हुआ और यह बच गया। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

Image Source:

आपको सबसे पहले हम बता दें कि यह घटना दक्षिण अफ्रीका के पैडॉक शहर में घटित हुई। पूर्वी दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलू-नेटल प्रांत की एक फैक्ट्री के कर्मचारी को जमीन के अंदर से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उस कर्मचारी ने जमीन का वह हिस्से खोदा जहां से वह आवाज आ रही थी। जमीन से मिट्टी के हटते ही सभी चकित हो गए क्योंकि वहां एक छोटा बच्चा दफन था। बाद में यह पता चला कि यह बच्चा उसी फैक्ट्री की 25 वर्षीय एक महिला कर्मचारी का बच्चा था, इस बच्चे को जमीन से निकालने के बाद में आईसीयू में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि यह उसका दूसरा बच्चा है। लड़की ने आगे बताया कि उसके मां-बाप नहीं चाहते थे कि वह दोबारा मां बने इसलिए उसने इस बच्चे को भी पहले के जैसे ही दफन कर डाला था। इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्चे को “पोर्ट सेपस्टोन रिजनल हॉस्पिटल” में भर्ती करा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here