एम्बरगिरिस नामक यह पत्थर आपको बना सकता है करोड़पति, जानें इस पत्थर के बारे में

0
537
एम्बरगिरिस

 

आपने कई बहुमूल्य चीजें देखी होंगी, पर आज हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बता रहें हैं, जो आपको करोड़पति बना सकता है। जी हां, एक सामान्य और साधारण सा दिखाई पड़ने वाला यह पत्थर आपको करोड़पति बना सकता है। आपको हम बता दें कि यह पत्थर आपको समुद्र के बीच में या उसके किनारे मिल सकता है। असल में समुद्र में हमें बहुत से जीव जंतु दिखाई पड़ते हैं, जिनमें से बहुत से जीवों को हम जानते हैं तो कुछ को नहीं जानते हैं। इसी प्रकार से समुद्र में कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें भी दिखाई पड़ जाती है, जिनको हम नहीं जानते हैं और इसलिए उनको नजरअंदाज कर देते हैं। यदि आप कभी समुद्र किनारे टहल रहें हों और आपको इस प्रकार का कोई पत्थर देखने को मिलता है तो आप उसको नजरअंदाज न करें क्योंकि यह पत्थर आपको करोड़पति बना सकता है। इस प्रकार के पत्थर को “एम्बरगिरिस” पत्थर कहा जाता है।

एम्बरगिरिसImage Source:

आपको हम बता दें कि यह कोई सामान्य पत्थर नहीं होता है, बल्कि यह पत्थर व्हेल मछली की उल्टी से जमा होकर बनता है। अधिकतर लोग इसको आम पत्थर समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, पर आपको हम बता दें कि इस एम्बरगिरिस नामक पत्थर की बहुत ज्यादा कीमत होती है। वर्तमान में यह एम्बरगिरिस पत्थर करोड़ों रूपए कीमत का है। इस पत्थर से एक प्रकार की बदबू आती है, पर बाद में वह खुशबू में बदल जाती है। जानकार लोगों की मानें तो इस प्रकार के पत्थर की वर्तमान कीमत करीब 17 करोड़ है। आपको हम बता दें कि इस पत्थर का उपयोग परफ्यूम को बनाने में किया जाता है इसलिए ही इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here