गुदगुदाने के नए बहाने

0
582

1. बहू की पहली रसोई
शादी के बाद पहली बार बहू रसोई में गई
और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बनाने लगी।
सास बाहर से घर लौटी…फ्रिज खोला, अन्दर देखकर चकराई और पूछा : ये मन्दिर का घण्टा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू : किताब में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक घण्टा फ्रिज में रखें।

2. गणित के अध्यापक
एक छात्र रोज-रोज अपने गणित के अध्यापक के घर पर फोन करता है।
अध्यापक की पत्नी कहती है – कितनी बार बताया कि वो मर चुके हैं, फिर बार-बार फोन क्यों करते हो?
छात्र – सुन कर अच्छा लगता है।
3. खाने में क्या खाया
लड़का और लड़की फोन पर
लड़का- खाना खाया?
लड़की-हां
लड़का- क्या खाया?
लड़की- क्या हमेशा फालतू सवाल पूछते रहते हो और कुछ नहीं है पूछने के लिए तुम्हारे पास?
लड़का- अच्छा बताओ आज निफ्टी 7500 पर निचे गिरा और उसके बाद 7600 ऊपर उठ गया, इसके बाद वो 7550 पर बन्द हो गया तो क्या मैं इसमें पैसे लगाऊं। तो अब बताओ मैं क्या करुं?
लड़की- मैंने खिचड़ी खाई। तुमने क्या खाया…..?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here