जानिए दुनिया के बेहतरीन फिल्म म्यूजियम के बारे में

-

फिल्मों का इतिहास आज का नहीं कई वर्षों पुराना है। इन वर्षों में कई सारी फिल्में बनीं। इन सभी फिल्मों को इतिहास के पन्नों में दर्ज रखने के लिए ही लगभग सभी देशों में फिल्मों के म्यूजियम तैयार किए गए हैं। इन फिल्मों को म्यूजियम में फोटो के द्वारा भी दर्शाया गया है।

1.नेशनल फिल्म म्यूजियम, चीन-

chinaImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

फिल्मों के लिए बनाया गया यह दुनिया भर का सबसे बड़ा म्यूजियम है। यह म्यूजियम चीन के बीजिंग में स्थित है। इस म्यूजियम को चीन के सिनेमा के सौ वर्ष होने पर बनवाया गया था। इसे वर्ष 2005 में निर्मित किया गया था। यह म्यूजियम करीब 65 एकड़ के क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसमें 15000 फिल्मों के प्रिंटों को शामिल किया गया है और हजारों की संख्या में फोटो भी शामिल की गई हैं। इस म्यूजियम में बीस प्रदर्शिनी हॉल भी हैं। यहां पर दस लाख लोगों के आने की क्षमता है।

2. हॉलीवुड म्यूजियम

hollywoodImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

हॉलीवुड सिटी में ही हॉलीवुड म्यूजियम स्थित है। आपको बता दें कि यह विश्व सिनेमा के लिए समर्पित किया गया है। यहां पर कई सारी हॉलीवुड फिल्मों के कैमरे, कॉस्टूयम और फिल्मों से जुड़ी कई पुरानी चीजें रखी गई हैं। यह इमारत चार मंजिला है। इसमें हॉलीवुड का पूरा इतिहास दिखाया गया है। एक बार में यहां पर पांच लाख लोग आ सकते हैं।

3. लंदन फिल्म म्यूजियम, लंदन

ldonImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह म्यूजियम वर्ष 2008 में बनाया गया। इसे मूवीयम ऑफ लंदन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें भी फिल्मों के हजारों प्रिंट, कॉस्ट्यूम और सेट्स दिखते हैं। यहां पर दर्शक नई सिनेमा तकनीकों को भी जान सकते हैं।

4. म्यूजियम ऑफ सिनेमा, फ्रांस

franceImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

पेरिस में यह म्यूजियम 1936 में बनवाया गया था। इसमें विश्व की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली अर्काइव को भी रखा गया है। दुनियाभर के सिनेमाओं की कॉपी को इसमें रखा गया है। इसमें फ्रांस के सिनेमा के पुराने इतिहास को जानने का मौका मिलता है।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments